• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलात्कार व अपहरण के दोषी परवेज को दस साल की सजा

Writer D by Writer D
31/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Jail

Jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अदालत में शनिवार वृंदावन के एक बलात्कार व अपहरण मामले में अभियुक्त परवेज को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी परवेज को 10 वर्ष के कठोर कारावास (Prison) तथा 12 हजार अर्थदंड का फैसला सुनाया है।

स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एडवोकेट ने शनिवार को जानकारी दी कि थाना वृन्दावन मे पीड़िता की मां ने इस प्रकरण की रिपोर्ट 31 मार्च 2019 को वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीड़िता की मां वृंदावन में प्रेम मंदिर के पास ढकेल लगाकर लोगों को खाना खिलाती थी और आरोपी परवेज कन्नौज का रहने वाला है काम करने वृंदावन में आया था। वह पीड़िता की मां के पास खाना खाने जाता था। इस दौरान एक दिन उसकी बेटी को रास्ते से बहलाकर अपने साथ हरिद्वार ले गया। वहां एक कमरा लिया और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। बाद में जब पीड़ित बेटी ने यह बात घरवालों को बताई। इस पर पीड़िता की मां ने वृंदावन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त परवेज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। दोषी परवेज एवं पीड़िता दूसरे धर्म की होने के कारण इस प्रकरण को लेकर वृंदावन में काफी तनाव पैदा हुआ था।

इस प्रकरण में लंबी सुनवाई के बाद आज अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अदालत ने अभियुक्त परवेज को 376 का दोषी मानते हुए 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5000 अर्थदंड की सजा सुनाई है और धारा 363 भा.दं.सं. के अपराध 05 वर्ष के कठोर कारावास तथा एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया जाता है। अर्थदंड न देने पर 20 दिन का अतिरिक्त साधाराण कारावास भुगतना होगा।

धारा-366 भा.दं.सं. के अपराध हेतु 05 वर्ष के कठोर कारावास तथा एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया जाता है। अर्थदंड न देने पर 20 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। इसी प्रकार अभियुक्त परवेस को धारा-4 पोक्सो एक्ट के अपराध हेतु 7 वर्ष के कठोर कारावास तथा पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया जाता है। अर्थदंड न देने पर 6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एडवोकेट ने बताया सभी धाराओं में अलग-अलग सजा सुनाई गई है और अर्थदंड भी अलग-अलग लगाए गए हैं। अर्थदंड का भुगतान न करने के एवज में दोषी को सभी धाराओं में अलग-अलग अतिरिक्त कारावास की भी सजा सुनाई गई है, ये सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अभियुक्त को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

पुलिस अधीक्षक सहित 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Next Post

13 मुकदमों में वांछित 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
arrested

13 मुकदमों में वांछित 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Excise Policy

अवैध शराब पर नकेल : तीन माह में 7.72 लाख लीटर जब्त, 55 सौ से ज्यादा गिरफ्तार

03/07/2025
पूर्व नेवी आफिसर पर हमला Madan Sharma, retired Navy officer

पूर्व नेवी आफिसर पर हमला करने वाले शिवसेना नेता समेत पांचों आरोपियों को मिली जमानत

12/09/2020
ADG establishment Sanjay Singhal

आईपीएस संजय सिंघल को बनाया गया एडीजी स्थापना , पीयूष आनंद पर गिरी गाज

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version