• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद; TRF ने ली जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
22/07/2026
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Anantnag Terrorists Attack

Anantnag Terrorists Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इस हमले में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन शहीद हो गए। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) अनंतनाग के अनुसार, दोपहर करीब 12:35 बजे लाल चौक के पास स्थित कोतवाल गली इलाके में अज्ञात आतंकियों ने पुलिस दल पर अचानक गोलीबारी की। हमले में तीसरी आईआर बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से आतंकियों की तलाश में अभियान चला रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमलावर घटनास्थल से फरार होने में सफल रहे, लेकिन उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की भी जांच कर रही हैं।

हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में तेजी देखी गई है। कुछ दिन पहले राजौरी के तारकुंडी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं, शोपियां में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जाकिर गनई को एक अभियान में मार गिराया था।

Tags: Anantnag Terrorists Attack
Previous Post

छात्र आंदोलन के बीच राजभर का बड़ा दांव! जानिए कैसे एक तीर से साधे छात्र भी और विपक्ष भी

Next Post

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी, 26 दिन के अनशन के बाद लौटेंगे लद्दाख

27/07/2026
Gold-Silver
Business

सोना-चांदी की चमक हुई फीकी, जानिए आज के ताजा रेट

27/07/2026
CM Yogi
Main Slider

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री

27/07/2026
Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar-2026
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन

27/07/2026
Dharmendra Pradhan
Main Slider

संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, समर्थन में लगे नारे

27/07/2026
Next Post
BJP marches towards Congress office

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

यह भी पढ़ें

Banks

बैंक में नौकरी करने का है सपना, तो यहां करें अप्लाई

26/03/2022
salwar suit

दिवाली पर इस तरह से पहने सूट, दिखेंगी सेक्सी

15/10/2022

आउट होने पर कोहली ने बाउंड्री लाइन पर निकाला गुस्सा, बैट दे मारा

03/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version