• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रवासी श्रमिकों के खून से लाल हुई घाटी, आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षाबल

Writer D by Writer D
14/07/2023
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Terrorists

Terrorists

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एसओजी कैंप से 150 मीटर दूर गगरान इलाके में वीरवार रात नकाबपोश आतंकियों (Terrorists) ने हमला कर तीन गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया था। तीनों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। पूरी घाटी में अलर्ट कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द धर दबोचा जाएगा या मार गिराया जाएगा।

प्रवासी मजदूरों की बस्तियों तथा जहां वे किराए पर रहते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के  बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि हमलावरों को दबोचा जा सके। पुलिस ने बताया कि घायल मजदूरों की शिनाख्त अनमोल कुमार, हीरालाल यादव व पिंटू कुमार ठाकुर के रूप में की गई है।

तीनों बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं। तीनों रेहड़ी लगाते हैं। पुलिस ने बताया कि रात 8.45 बजे पिस्तौल से लैस दो नकाबपोश आतंकी (Terrorists) गगरान में एडवोकेट इरशाद हुसैन के घर में घुस गए। यहां किराए पर रहे तीन मजदूरों को निशाना बनाकर फायरिंग की।

इसमें तीनों घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल शोपियां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल भेजा गया।

 आतंकियों की कायराना हरकत- उपराज्यपाल

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मजदूरों को निशाना बनाने वाले ऐसे बर्बर कृत्य आतंकवादियों और उनके समर्थकों की हताशा और कायरता को उजागर करते हैं।

आज से दिल्ली-एनसीआर में सस्ता मिलेगा टमाटर, जानें यूपी में क्या होगी कीमत

उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों और उनके परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एलजी ने कहा कि अपराधियों को कठोर सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। हमले की विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने भी निंदा की है।

Tags: Jammu-Kashmir newsNational newsShrinagar newsterrorists attack
Previous Post

आज से दिल्ली-एनसीआर में सस्ता मिलेगा टमाटर, जानें यूपी में क्या होगी कीमत

Next Post

लखनऊ की बेटी के इशारे पर चंद्रयान-3 होगा अंतरिक्ष के लिए रवाना, जानिए कौन है ऋतु कारिधाल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

17/10/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को ₹49.95 लाख मंजूर

17/10/2026
Main Slider

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की अहम भूमिका: सीएम धामी

17/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में बढ़ी फिल्म शूटिंग, अक्षय कुमार-जाह्नवी कपूर कर रहे शूट

17/10/2026
Lal Krishna Advani
Main Slider

98 साल के आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, जेपी नड्डा ने जाना हाल

17/10/2026
Next Post
Ritu Karidhal

लखनऊ की बेटी के इशारे पर चंद्रयान-3 होगा अंतरिक्ष के लिए रवाना, जानिए कौन है ऋतु कारिधाल

यह भी पढ़ें

Tika Utsav

सिर्फ टीका उत्सव से ही नहीं चलता काम

12/04/2021
Khawaja Asif

हो गया ‘पोपट’! पाक रक्षा मंत्री ने किया Pizza Hut का उद्घाटन, कंपनी बोली- आउटलेट हमारा नहीं

21/01/2026
CM Yogi

मुख्यमंत्री के समक्ष छात्रों ने साझा की अपनी सफलता की प्रेरक कहानियां

25/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version