• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेस्ला ने इस शहर में शुरू किया पहला चार्जिंग स्टेशन, 15 मिनट में चार्ज हो जाएगी कार

Desk by Desk
19/12/2025
in Tech/Gadgets
0
टेस्ला ने गुरुग्राम में शुरू किया पहला चार्जिंग स्टेशन, 15 मिनट में चार्ज हो जाएगी कार
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Tesla ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए गुरुग्राम में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है. यह स्टेशन शहर में टेस्ला सेंटर के उद्घाटन के बाद खोला गया है. डीएलएफ होराइजन सेंटर में स्थित यह नई सुविधा, पूरे देश में अपने ग्राहकों के लिए चार्जिंग नेटवर्क बनाने की टेस्ला की योजना का एक और कदम है.

होराइजन सेंटर के सरफेस पार्किंग एरिया में बने इस चार्जिंग स्टेशन पर हाई-स्पीड और सामान्य दोनों तरह के चार्जर लगाए गए हैं, ताकि अलग-अलग जरूरतों को पूरा किया जा सके. यहां चार V4 सुपरचार्जर लगाए गए हैं, जो 250 kW तक की तेज चार्जिंग स्पीड देते हैं. इसके अलावा तीन डेस्टिनेशन चार्जर भी हैं, जिनकी चार्जिंग स्पीड 11 kW है. इससे कम समय के ठहराव में जल्दी चार्जिंग और ज्यादा समय की पार्किंग में धीरे चार्जिंग, दोनों की सुविधा मिलती है.

सुपरचार्जर क्यों जरूरी हैं?

Tesla के मुताबिक, सुपरचार्जर सिर्फ 15 मिनट में मॉडल Y को लगभग 275 किमी तक चलने की रेंज दे सकते हैं. कंपनी का कहना है कि यह गुरुग्राम से जयपुर जैसे लंबे इंटरसिटी सफर के लिए काफी है. टेस्ला अपने प्लग इन, चार्ज एंड गो अनुभव पर भी जोर देती है, जिससे यूजर को कम मेहनत करनी पड़ती है और सिस्टम भरोसेमंद रहता है.

Tesla सुपरचार्जर कैसे इस्तेमाल करें?

चार्जिंग से जुड़ी सारी प्रक्रिया टेस्ला मोबाइल ऐप से की जा सकती है. ग्राहक ऐप के जरिए चार्जिंग लोकेशन तक नेविगेट कर सकते हैं, पहुंचने से पहले गाड़ी को तैयार कर सकते हैं, चार्जर की उपलब्धता देख सकते हैं, रियल-टाइम में चार्जिंग की स्थिति जान सकते हैं, चार्ज पूरा होने पर नोटिफिकेशन पा सकते हैं और भुगतान भी कर सकते हैं.

भारत में और कहां मिलेंगे टेस्ला सुपरचार्जर?

गुरुग्राम चार्जिंग स्टेशन शुरू होने के बाद टेस्ला अब भारत में तीन जगहों पर चार्जिंग सुविधा चला रही है. इनमें गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई शामिल हैं. यहां सुपरचार्जर और डेस्टिनेशन चार्जर दोनों उपलब्ध हैं, जो शहर में ड्राइविंग और लंबी यात्राओं में मदद करते हैं. टेस्ला मॉडल Y फिलहाल भारत में ₹59.89 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क के साथ-साथ, टेस्ला अपने ग्राहकों को होम चार्जिंग की सुविधा भी देता है.

Tags: tesla
Previous Post

Tata Sierra डीलरशिप पर पहुंची, इस तारीख से शुरू होगी डिलीवरी

Next Post

सेफ्टी में सुधरी मारुति की नई बलेनो, मिली इतनी रेटिंग

Desk

Desk

Related Posts

ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
Next Post
सेफ्टी में सुधरी मारुति की नई बलेनो, क्रैश टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन, मिली इतनी रेटिंग

सेफ्टी में सुधरी मारुति की नई बलेनो, मिली इतनी रेटिंग

यह भी पढ़ें

JEE एडवांस्ड एग्जाम के प्रश्न पत्र जारी, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

04/10/2021

महोबा : दुर्गा पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

22/10/2020
CM Yogi inaugurated two Kalyan Mandapam in Gorakhpur

अब यूपी में हावी नहीं हो सकती माफिया प्रवृत्ति : सीएम योगी

23/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version