• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP के मंत्री का बेतुका बयान, देश के पहले शिक्षा मंत्री डॉ अबुल कलाम आजाद के लिए कही ये बात

Writer D by Writer D
24/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला

राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने देश के पहले शिक्षा मंत्री डॉ अबुल कलाम आजाद को लेकर बेतुकी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि देश के पहले शिक्षा मंत्री डॉ अबुल कलाम आजाद के हृदय में भारत व भारतीयता के प्रति स्थान नहीं था।

यही नहीं मंत्री ने इतिहास में भारतीय नायकों शिवा जी व महाराणा प्रताप की उपेक्षा का आरोप भी लगाया है। उन्होंने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बयान दिया।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा कि कश्मीरी पंडितों ने जब गुरु तेग बहादुर जी से आग्रह किया कि आइए हमारी रक्षा कीजिए, औरंगजेब की सेना हम पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रही है। लेकिन जब गुरु तेग बहादुर वहां गए, तो औरंगजेब की सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर, उनका सिर कलम कर दिया। लेकिन इन सब बातों को इतिहास से हटा दिया गया।

फंदा लगाकर सेल्फी ले रही थी मासूम, कुर्सी फिसलने से चली गई जान

जो चीजें दिखाई गईं, उनमें अकबर महान शामिल है, जबकि आईने अकबरी में और अकबर के समकालीन इस्लामी इतिहासकारों ने भी उसे कभी महान नहीं कहा।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग भारत को अखंड रखना चाहते थे, जिनके हृदय में पीड़ा थी कि भारत का प्रथम विश्वविद्यालय तक्षशिला जो अफगानिस्तान में है वह हमारा है और हमारा होना चाहिए, उन सारे लोगों को सांप्रदायिक कहा गया।

बेवफाई से नाराज सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर में लगाई आग, गिरफ्तार

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने भारत के विभाजन को लेकर भी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां के लोग पाकिस्तान नहीं बनाना चाहते थे, वहां पाकिस्तान बना और जहां के लोगों ने पाकिस्तान के गठन के लिए ज्यादा वोट किया था, वे देश में ही रह गए। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद के बाद भी एमसी छागला, नूरुल हसन और हुमायूं, कबीर जैसे लोगों ने भारत की शिक्षा पद्धति को नुकसान पहुंचाया।

Tags: Lucknow Newspolitical newsup newsराज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला
Previous Post

फंदा लगाकर सेल्फी ले रही थी मासूम, कुर्सी फिसलने से चली गई जान

Next Post

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को चार साल की सजा, 11 हजार जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
Death Penality

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को चार साल की सजा, 11 हजार जुर्माना

यह भी पढ़ें

fatima sana shaikh

शाहरुख और रणवीर को लेकर फातिमा बोली- दोनों के साथ क्वारंटाइन पर रहना चाहती हूं

06/10/2020
tomato flu

बच्चों के लिए कहर बना टोमैटो फ्लू, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

06/05/2026
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ग्वेल देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

04/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version