• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन जगहों पर दिखता हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा

Writer D by Writer D
07/06/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Sunset

sunset

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रकृति की खूबसूरती के आगे किसी भी तरह की सुंदरता का कोई मेल नहीं हैं। भारत जैसे इस विशाल देश के हर क्षेत्र में प्रकृति के अलग और अनोखे रंग देखने को मिल जाते हैं। प्रकृति के नजारों में जहां पहाड़, नदी, झरने, पेड़-पौधों होते हैं वहीँ सूरज की खूबसूरती का दीदार करना भी एक अद्भुद अहसास होता हैं। जी हां, देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां का सनराइज और सनसेट (Sunset) पॉइंट्स दुनियाभर में अपने अलौकिक और बेहतरीन नज़ारे के लिए जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां का यह दृश्य जहन में इस तरह बस जाता हैं कि भुलाए नहीं भूल पाते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में…

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

कन्याकुमारी, तमिलनाडु

कन्याकुमारी भारत के आखिरी छोर पर है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा कन्याकुमारी दुनिया भर में सनसेट (Sunset) के लिए भी काफी फेमस है। समुद्र में डूबते हुए सूरज को देखने यहां हर रोज हजारों पर्यटक आते है। ऐसा लगता है कि जैसे यहां सूरज समुद्र के पानी में छिप जाता है।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

हेवलॉक बीच, अंडमान

अंडमान स्थित हेवलॉक बीच अपनी खूबसूरती के लिये दुनियाभर में मशहूर है। हेवलॉक बीच का सनसैट (Sunset) देखने का अपना ही मजा होता है। यहां आकर सनसैट नहीं देखा तो सोचो आपने अंडमान का सारा मजा छोड़ दिया। दुनियाभर से लोग इस बीच पर सनसैट देखने आते हैं।

 

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

ताज महल, आगरा

आगरा स्थित ताजमहल को देखने के लिए रोजाना हजारों पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। संगमरमर की इस अद्भुत संरचना का आकर्षण ऐसा है कि भारत भ्रमण पर निकला विदेशी सैलानी यहां आने की कामना जरूर करता है। वैसे तो ताजमहल का दीदारा सुबह से लेकर शाम के बीच किसी भी वक्त किया जा सकता है। लेकिन सच मानिए अगर आप सूर्यास्त और सूर्योदय की हल्की किरणों के बीच ताजमहल का दीदार करते हैं तो आप यहां का नजारा कभी नहीं भूलेंगे।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी में लोग आध्यात्मिक उपचार की तलाश में आते हैं और गंगा यहां सबसे सुंदर अनुभव प्रदान करती है। गंगा नदी के किनारे बैठे उगते सूरज का नजारा आपको गदगद कर देगा। अगर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं तो नाव की सवारी भी कर सकते हैं। वैसे वाराणसी को महाकाल की नगरी भी कहा जाता है। यहां विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित है।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

उमियम लेक, मेघालय

आपने आसमान को लाल और आसमानी रंग में जरुर देखा होगा लेकिन जब आप मेघालय के उमियम लेक पर जाएंगे और खास सनसेट (Sunset) को देखेंगे तो ऐसा लगता है कि मानों कुदरत इन दोंनों रंगो को मिलाकर नए रंगों को बना रही है। यहां का सनसेट का मनोहरम दृश्य देखने वाला होता है।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

कच्छ का रन, गुजरात

गुजरात स्थित कच्छ का रण, एक लवणीय दलदली क्षेत्र है। जो बिलकुल एक वीरान अवस्था में पड़ा है। सिकंदर के काल में कभी यह इलाका झील के लिए प्रसिद्ध था। जहां आराम से नौकायन किया जा सकता था। लेकिन अब यह पूरा क्षेत्र एक नमक के ढेर में तब्दील हो गया है। लेकिन यह वीरान क्षेत्र भी आखों को आराम देने के काम आता है। जीं हां यहां का सूर्यास्त और सूर्योदय देखने लायक होता है। जिसके देखने के लिए कई पर्यटक यहां तक का सफर तय करते हैं। डूबते सूरज की हल्की रोशनी में सफेद जमीन किसी संगमरमर के बने फर्श का एहसास कराती है।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

पालोलेम बीच, गोवा

विश्व प्रसिद्ध पालोलेम बीच गोवा के कैनाकोना में स्थित है। इस बीच के चारो ओर खजूर के पेड़ लगे हुये हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। पालोलेम गांव के पास लकड़ी के मकान बने हुये हैं। लकड़ी के घर और खजूर के पेड़ इस बीच को दुनिया का बेहतरीन सनसेट बीच बनाते हैं।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

पुष्कर, राजस्थान

राजस्थान शुरू से ही एक आकर्षक गंतव्य रहा है, जहां के प्राचीन स्थलों को देखने के लिए रोजाना हजारों देशी-विदेशी सैलानी यहां तक का सफर तय करते हैं। यह पूरा राज्य खूबसूरत किलों व भवनों के लिए प्रसिद्ध है। वैसे आप यहां सूर्योदय और डूबते सूरज के अद्भुत दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। जिसके लिए आपको राजस्थान के पुष्कर आना पड़ेगा। कहते हैं यहां तड़के सुबह और शाम का नजारा बेहद आकर्षक होता है।

Tags: Holidaysindia tourismindia travel placessunset places in indiatourist places to see sunsetTraveltravel places in india
Previous Post

लंबे समय तक रहेगा फेशियल का असर, बस इन गलतियों से बचे

Next Post

मसूड़ों से आता हैं खून, इन उपायों से करें दूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Next Post
Gums

मसूड़ों से आता हैं खून, इन उपायों से करें दूर

यह भी पढ़ें

murder

बैचलर पार्टी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

06/12/2020
Farmer dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

21/09/2023
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

10/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version