• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंबे समय तक रहेगा फेशियल का असर, बस इन गलतियों से बचे

Writer D by Writer D
07/06/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Facial

Facial

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोजाना के प्रदूषण व धूल मिट्टी की वजह से स्किन को काफी नुकसान उठाना पड़ता हैं। गर्मियों के इन दिनों में तो पसीने की वजह से स्किन के हालात और भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में स्किन का ग्लो और शाइन बनाए रखने के लिए कई महिलाएं फेशियल (Facial) करवाना पसंद करती हैं। फेशियल चेहरे की स्किन को अंदर तक साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है। इससे ना केवल स्किन में ग्लो आता है बल्कि यह टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग भी करती है। लेकिन कई लोगों को यह शिकायत रहती हैं कि फेशियल के बावजूद उनकी स्किन को निखार नहीं मिल पाता हैं।

इसका कारण बनती हैं अनजाने में फेशियल के बाद की जाने वाली कुछ गलतियां जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इन गलतियों के कारण स्किन पर रिएक्शन की समस्या भी हो सकती है। आपको फेशियल (Facial) कराने के बाद इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में…

फेस वॉश या स्क्रब न करें

फेशियल (Facial) करवाने के बाद कम से कम 4 से 6 घंटे तक चेहरे पर फेसवॉश नहीं करना चाहिए। अगर आपको चेहरे को धोने की जरूरत हो आप केवल पानी की छींटें मारकर चेहरे को साफ कर लें। यह भी ध्यान रखें कि स्किन को टॉवल से अधिक रगड़ें नहीं और स्क्रब से बचें। ऐसा करने से स्किन डैमेज हो सकती है और फेशियल का असर भी कम हो सकता है।

मेकअप से करें परहेज

फेशियल करवाने के बाद आपकी स्किन अंदर तक साफ हो जाती है और त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। जिससे मेकअप प्रोडक्ट्स के केमिकल स्किन के अंदर जाकर कई स्किन प्राेब्लम्स का कारण बन सकते हैं। इसलिए फेशियल करवाने के तुरंत बाद किसी भी तरह के मेकअप करने से परहेज करना चाहिए।

धूप के संपर्क में ना आएं

फेशियल के बाद गलती से भी धूप के संपर्क में ना आएं। दरअसल फेशियल के बाद स्किन के पोर्स खुल जाते हैं जिसकी वजह से सूर्य की किरणें स्किन को हार्म पहुंचा सकती हैं। इसलिए फेशियल कराने के कुछ दिनों तक धूप से बचने की कोशिश करें।

थ्रेडिंग न करवाएं

फेशियल करवाने के बाद थ्रेडिंग करवाने की भूल न करें। फेशियल से स्किन बहुत ज्यादा मुलायम हो जाती है। ऐसे में अगर आप थ्रेडिंग करवाते हैं तो त्वचा के कटने और छिलने का डर बना रहता है। अगर थ्रेडिंग करवानी ही है तो फिशयल से पहले करवाएं।

वैक्सीन ना कराएं

अगर आप चेहरे पर वैक्सीन कराते हैं तो बेहतर होगा कि आप फेशियल से पहले ही इसे करा लें। दरअसल फेशियल के कुछ घंटों बाद तक स्किन सेंसिटिव रहती है। ऐसे में अगर आप चेहरे पर वैक्सीन कराएंगे तो स्किन को डैमेज हो कर सकता है।

हॉट शॉवर और सोना बाथ को करें अवॉयड

फेशियल के बाद हॉट शॉवर या फिर सोना बाथ को भी पूरी तरह से अवॉयड करना चाहिए। फेस को धोने के लिए ठंडे पानी या सामान्य पानी का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा फेशियल के बाद दो से तीन दिनों तक वर्कआउट को अवॉयड करें।

साबुन न करें यूज

अगर आपने फेशियल करवाया है, तो इसके तुरंत बाद चेहरे और अपनी गर्दन को साबुन से धोने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप गुलाबजल से चेहरे को साफ कर सकते हैं। साबुन के इस्तेमाल से चेहरे पर चमक नहीं आ पाती।

न लगाएं फेस मास्क

इसके अलावा अगर आपने फेशियल करवाया है, तो इसके तुरंत बाद किसी भी तरह का फेस मास्क न लगाएं। इससे चेहरे का नेचुरल ग्लो कम हो सकता है। वहीं चेहरे पर रिएक्शन का डर भी रहता है।

ढेर सारा पानी पीना है जरूरी

फेशियल या फिर अन्य कारणों से भी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहना चाहिए। यह आपकी त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइज रखता है। ऐसे में आपको फेशियल के बाद पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए। कोशिश करें कि 2 से 3 दिन तक ये काम जरूर करें।

स्ट्रेस से दूर रहें

फेशियल (Facial) के बाद आपके चेहरे पर ग्लो तो आएगा, लेकिन अगर आप स्ट्रेस लेती हैं, तो शायद आपके चेहरे का ग्लो 15 दिन भी नहीं रुक पाएगा। दरअसल स्ट्रेस लेने से आपकी स्किन पर असर पड़ता है, जिससे आपके फेस से ग्लो हटने के साथ आपको डार्क सर्कल की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए आपको स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।

Tags: facial treatment benefitslong-lasting facial benefitsskincare routine mistakes
Previous Post

मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Next Post

इन जगहों पर दिखता हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
Sunset

इन जगहों पर दिखता हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा

यह भी पढ़ें

sanjay singh

यूपी में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं बचा : संजय सिंह

18/02/2021
Anandiben

डरो मत, थको मत और प्रगति के रास्ते पर निरन्तर आगे बढ़ते रहो : आनंदीबेन

16/02/2021
Kedarnath Dham

हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी भी रहे मौजूद

10/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version