• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

8 महीने में बनी 6 दूल्हों की दुल्हन, झूठी शादी के लिए मिलते थे 10 हजार रुपए, ऐसे हुआ खुलासा

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
लुटेरी दुल्हन

8 महीने में बनी 6 दूल्हों की दुल्हन, झूठी शादी के लिए मिलते थे 10 हजार रुपए

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन मायके जाने की जिद्द करती है तो दूल्हा भी उसके साथ चलता है। रास्ते में दूल्हे को लगता है कि कुछ गड़बड़ है लेकिन तब तक उसकी हत्या का प्लान बन चुका था। अगले दिन लोगों को पेड़ पर लटकता दूल्हे का शव मिलता है।

दरअसल, उसने एक लुटेरी दुल्हन से शादी कर ली थी। 7 दिन पहले रतलाम जिले के सैलाना के पास युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन के गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी युवती पूर्व में राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में झूठी शादी कर चुकी है।

सैलाना में 7 दिन पहले महेंद्र पिता मोतीलाल कलाल (29) निवासी बांसवाड़ा की लाश मिली थी। प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी मीनाक्षी द्वारा की गई थी जिससे महेंद्र की शादी दो दिन पूर्व ही हुई थी। हत्या के बाद आरोपी मीनाक्षी अपने गिरोह के साथ फरार थी। महेंद्र और मीनाक्षी की शादी मैरिज ब्यूरो के माध्यम से हुई थी। शादी के लिए मीनाक्षी के फर्जी बने भाई ने ढाई लाख रुपए लिए थे जिसके बाद कोर्ट और परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी की गई थी।

विमान हादसा : असुरक्षित है कोझिकोड एयरपोर्ट का रनवे-10, एक्सपर्ट ने 2011 में दी थी चेतावनी

शादी के दो दिन बाद ही मीनाक्षी के रिश्तेदार बनकर आए चार लोगों ने महेंद्र को अपनी गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए। अगले दिन महेंद्र का शव सैलाना के पास एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र और साइबर सेल सक्रिय कर जांच शुरू की।

इस दौरान पुलिस को आरोपी मीनाक्षी के पिता से मिले मोबाइल नंबर की लोकेशन ग्राम बरोली, इंदौर में पाई गई। पुलिस ने लोकेशन पर पहुंचकर मीनाक्षी को गिरफ्तार कर लिया। मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल पहले अपने पति को छोड़ने के बाद माता-पिता के साथ रह रही थी। इस दौरान मीनाक्षी का अपने परिजनों से भी झगड़ा हो गया और उनसे भी अलग रहने लगी थी।

इस बीच मीनाक्षी की मुलाकात उत्तर प्रदेश निवासी पुष्पेंद्र दुबे नामक युवक से हुई जो शादी कर ठगी करने के मामले में मीनाक्षी का भाई गजेंद्र पुरोहित बनकर मृतक के परिवार से मिला था। मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि उसे एक शादी के 10 हजार रुपए मिलते थे।

महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटों में 12,822 नये मामले, संक्रमित की संख्या 5 लाख के पार

मीनाक्षी अब तक राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में झूठी शादी का नाटक कर चुकी है। 8 महीने में वह 6 शादियां कर चुकी है। 28 जुलाई की रात सारिका उर्फ़ संगीता नामक महिला, उसका पति बन कर आया युवक और गजेंद्र, महेंद्र के घर पहुंचे और परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने का बोलकर मीनाक्षी को ले जाने लगे। इस दौरान महेंद्र को शंका हुई और उसने भी साथ आने की जिद्द की।

उसके बाद सभी लोग महेंद्र के साथ इंदौर के लिए निकल गए। रास्ते में महेंद्र को अपने साथ हुए धोखे का अंदाजा हो गया था। इस बात को लेकर सभी लोग महेंद्र से विवाद करने लगे और हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद गजेंद्र टोल नाका पार कर महेंद्र को गाड़ी से बाहर धक्का देकर अपने साथियों के साथ वैन लेकर भाग गया। अपने साथ हुए धोखे से हताश महेंद्र ने कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर अपनी शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को पहले शंका थी कि युवक की हत्या कर पेड़ पर लटकाया गया था लेकिन पोस्टमार्टम और घटना वाले स्थान पर फांसी पर लटकने के लिए लगाए पत्थरों के आधार पर आत्महत्या की पुष्टि की गई। इस मामले की शुरूआत राजस्थान के बांसवाड़ा से होने के चलते रतलाम पुलिस ने आरोपी मीनाक्षी को सदर थाना बांसवाड़ा महिला पुलिस के हवाले कर दिया है जहां मीनाक्षी और मैरिज ब्यूरो संचालक मुकेश जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 तहत मामला दर्ज है।

Tags: 24ghante online.com6 weddings in 8 months8 महीने में 6 शादियांmurderRobbery briderobbery bride gangलुटेरी दुल्हनलुटेरी दुल्हन गिरोहहत्या
Previous Post

अजमेर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

Next Post

देखें शहनाज गिल का स्टनिंग अवतार, कराया फोटोशूट

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

हर हाल में मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माणः मुख्यमंत्री

11/03/2026
Mini stadiums will be built in every block of the state.
राजनीति

खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

11/03/2026
CM Vishnudev
राजनीति

विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, राष्ट्रपति के अपमान को लेकर जताई नाराजगी

11/03/2026
CM Dhami
Main Slider

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

11/03/2026
CM Dhami presented the budget
Main Slider

बजट में हरिद्वार कुंभ और हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए तीन हजार करोड़ का प्रावधान

11/03/2026
Next Post
शहनाज गिल

देखें शहनाज गिल का स्टनिंग अवतार, कराया फोटोशूट

यह भी पढ़ें

बेखौफ बदमाशों ने दो भाइयों को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

25/12/2020
canadian PM

कनाडा : प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के किसान आंदोलन का किया समर्थन

01/12/2020

पंजाब को ईमानदार सीएम मिला है, अब एक-एक सरकारी पैसा गरीबों पर खर्च होगा : केजरीवाल

13/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version