• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विमान हादसा : असुरक्षित है कोझिकोड एयरपोर्ट का रनवे-10, एक्सपर्ट ने 2011 में दी थी चेतावनी

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider
0
विमान हादसा

असुरक्षित है कोझिकोड एयरपोर्ट का रनवे-10, एक्सपर्ट ने 2011 में दी थी चेतावनी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड में एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार को भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान हवाईपट्टी पर फिसलने के बाद खाई में जा गिरा। गिरने के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया और उसमें सवार 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मुख्य पायलट कैप्टन दीपक साठे और उनके सह-पायलट अखिलेश कुमार भी शामिल हैं।

एक विशेषज्ञ ने 2011 में यह कहते हुए चेतावनी दी थी कि कोझिकोड के करीपुर एयरपोर्ट का रनवे नंबर 10 असुरक्षित है और इसका उपयोग विशेष रूप से बारिश के मौसम में लैंडिंग के लिए नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि शुक्रवार को हुए हादसे से पता चलता है कि उनकी चेतावनी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, इस साल अब तक जोड़े 1.7 लाख करोड़

सूत्रों के अनुसार एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘मंगलूरू दुर्घटना के बाद जारी की गई मेरी चेतावनी को नजरअंदाज किया गया। यह डाउनस्लोप वाला टेबलटॉप रनवे है। रनवे के अंत में बफर जोन अपर्याप्त है। स्थलाकृति को देखते हुए हवाई अड्डे के रनवे के अंत में 240 मीटर का एक बफर होना चाहिए, लेकिन इसमें केवल 90 मीटर बफर जोन है (जिसे डीजीसीए ने मंजूरी दी थी)। इसके अलावा, रनवे के दोनों ओर का स्थान अनिवार्य 100 मीटर के बजाय केवल 75 मीटर का है।’

रनवे पर फिसल कर खाई में जा गिरा विमान (फोटो-PTI)विशेषज्ञ ने कहा कि बारिश के समय टेबलटॉप रनवे पर परिचालन करने को लेकर कोई दिशानिर्देश नहीं है। नागर विमानन सचिव और महानिदेशक नागरिक उड्डयन को 17 जून, 2011 को नागर विमानन सुरक्षा सलाहकार समिति (सीएएसएसी) के अध्यक्ष को लिखे पत्र में विशेषज्ञ ने कहा था, ‘रनवे एंड सेफ्टी एरिया (आरईएसए) की कमी को देखते हुए रनवे 10 एप्रोच को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 240 मीटर के आरईएसए को तुरंत शुरू किया जाना चाहिए और परिचालन को सुरक्षित बनाने के लिए रनवे की लंबाई को कम करना होगा।’

केरल हादसा : विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, उठेगा हादसे के वास्तविक कारण से पर्दा

यदि कोई विमान रनवे के भीतर रुकने में असमर्थ है, तो अंत तक वहां कोई आरईएसए नहीं है। आईएलएस स्थानीयकरण एंटीना को एक ठोस संरचना पर रखा गया है और इसके आगे का क्षेत्र ढलान वाला है।

2011 के पत्र में लिखा है, ‘मंगलूरू में एयर इंडिया एक्सप्रेस दुर्घटना ने रनवे की स्थिति को सुरक्षित बनाने के लिए एएआई को सचेत किया है। हम सीएएसएसी की प्रारंभिक उप-समूह बैठकों के दौरान आरईएसए का मुद्दा उठा चुके हैं। हमने विशेष रूप से उल्लेख किया था कि आईसीएओ अनुलग्नक 14 के आवश्यक अनुपालन के लिए दोनों रनवे के लिए घोषित दूरी को कम करना होगा।’

Tags: 18 killed18 की मौत24ghante online.comAir India plane crashkerala plane crashplane crash on Kozhikode runwayएयर इंडिया का प्लेन क्रैशकेरल विमान हादसाकोझिकोड रनवे पर विमान हादसाकोझिकोड रनवे-10 खतरनाकब्लैक बॉक्स मिलाविमान हादसा
Previous Post

विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, इस साल अब तक जोड़े 1.7 लाख करोड़

Next Post

महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटों में 12,822 नये मामले, संक्रमित की संख्या 5 लाख के पार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
Next Post

महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटों में 12,822 नये मामले, संक्रमित की संख्या 5 लाख के पार

यह भी पढ़ें

neha kakkar sing bhojpuri song

नेहा कक्कर ने गाया भोजपुरी गाना,वीडियो हुआ वायरल

22/08/2020
India-Canada

निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, RCMP को नहीं मिला कोई ठोस सबूत

10/07/2026
CM Yogi

गुरु तेग बहादुर ने अपना शीश दे दिया, लेकिन भारत का शीश नहीं झुकने दियाः योगी

26/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version