• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैलगाड़ी में सवार बरातियों संग पालकी से ससुराल पहुंचा दूल्हा, लोगों की उमड़ी रही भीड़

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आधुनिक दौर में जहां दुल्हा पक्ष के लोग लग्जरी गाड़ियों से  दुल्हन के दरवाजे पर बरात लेकर पहुंचते हैं, वहीं रविवार को देवरिया जिले के एक दुल्हा ने अपने को पालकी में सवार किया और बारातियों को बैलगाड़ी में बैठाकर दुल्हन के घर जा पहुंचा। इस दृश्य को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान लोग अपने मोबाइल में सेल्फी लेते भी नजर आये।

दूल्हा अपनी पुरानी परंपराओं को जीवित रखने और पर्यावरण को बचाने के लिए बैल गाड़ी से बरात लेकर दुल्हन के घर तक पहुंचा था। प्राचीन समय को लोग याद करते नजर आये और कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए यह कदम सबको उठाना होगा।

यह बारात कारखाना ब्लॉक के कुशहरी गांव से निकली थी। कुशहरी के छोटेलाल पाल पुत्र स्व. जवाहिर पाल ने डोली और बैलगाड़ी को आकर्षक ढंग से सजाकर ब्याह रचाने निकल थे। बरात कुशहरी से 32 किलोमीटर दूर पकड़ी बाजार के निकट बरडिहा दल गांव में पहुंची, जहां रमानंद पाल की बेटी सरिता से शादी होगी।

उल्लेखनीय है कि बचपन में अक्सर सुनने को मिलता है कि दादा और नाना की बरात बैलगाड़ी से गई थी, जिसमें उन्हें ससुराल पहुंचने में कई दिन का सफर तय करना पड़ा था। वर्तमान समय में अगर कोई यह कहे कि किसी की बरात बैलगाड़ी में जाएगी तो लोग यकीन नहीं करेंगे।

कई वर्षों बाद पुरानी परंपरा से निकली बरात चर्चा का का विषय बनी रही। बरात जिस गांव और चौराहे से निकली वहां लोग बरात को देखने के लिए अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।

फरुही नृत्य बना आकर्षण का केन्द्र

इस बारात में फरुही नृत्य भी आकर्षक का केन्द्र रहा। हर चौराहे पर फरुही नृत्य के कलाकारों ने अपने नित्य को करते हुए आगे बढ़ते रहे।

बैलों के गले में बंधी थी घंटी

बैलगाड़ियों के खींच रहे सभी बैलों के गले में घंटी बंधी थी। जो एक आध्यात्मिक गूंज से मार्ग को गूंजयमान करती हुई शुभबेला की घड़ी का याद दिला रही थी।

दूल्हा फिल्म इंडस्ट्री में करता है काम

दुल्हा छोटेलाल ने बताया कि उनकी मां कोईली देवी का स्वर्गवास 1998 में हो गया। पिता का भी साया 2006 में छीन गया। वर्ष 1999 में हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने के बाद 2002 में मुंबई चला गया। फिल्म इंडस्ट्री में आर्ट का काम करते हैं।

कहा कि प्रदूषण से जनजीवन पर पड़ रहे कुप्रभाव को लेकर लोग जागरूक हों इसलिए मैंने पुरानी परंपरा को जीवित करने की पहल की है। इससे प्रदूषण में कमी, ईंधन की बचत और खर्चीली शादियों पर लगाम लगेगा। इसके लिए भईया और ग्रामीणों के बीच यह प्रस्ताव रखा, तो सभी लोगों ने मेरा साथ दिया। लड़की वालों का भी पूरा सहयोग है। उन लोगों ने भी इस प्रयास को सराहा है।

Tags: Deoria Newsup newswedding news
Previous Post

पीएसएल में कराची किंग्स ने करो य मरो मुकाबले में प्लेऑफ में जगह बनाई

Next Post

रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने ही उनको किया ट्रोल, जानिए वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Rohit Sharma's wife Ritika trolled him, know the reason

रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने ही उनको किया ट्रोल, जानिए वजह

यह भी पढ़ें

Supreme Court

19 दिसंबर से सुप्रीम कोर्ट में शीतकालीन अवकाश, छुट्टियों में नहीं बैठेगी वेकेशन बेंच

17/12/2022
Atiq Ahmed, Ashraf

अतीक-अशरफ के जुर्म से अल्पसंख्यक ही सबसे ज्यादा पीड़ित

17/04/2023
Suicide

गरीबी से तंग दो बहनों ने की आत्महत्या

25/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version