• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंगाई का बुलडोजर रौंद रहा है जनता को : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
01/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh

Akhilesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज में महंगाई का बुलडोजर (Bulldozer) जनता को रौंदने में लग गया है।

श्री यादव ने शुक्रवार को कहा कि दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई से जनता त्रस्त है वहीं किसान आत्महत्या कर रहे है। सरकार इस सबसे बेफिक्र संवेदनहीन होकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। लोकतंत्र में सत्ता दल का जनता से ऐसा क्रूर व्यवहार अमानवीय है।

उन्होने कहा कि भाजपा राज में ऐसे ‘अच्छे दिन‘ आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी के लिए तड़पने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल की रोज बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान हो रहे थे कि आज से टोल-टैक्स भी महंगा हो गया है। राजमार्गों पर सफर में 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि होने जा रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मुफ्त सफर खत्म हो गया है। सीएनजी-पीएनजी गैस के दाम आठ साल में सबसे ज्यादा दोगुने से अधिक बढ़ा दिए गए हैं।

भाजपा सरकार अपने पेपर माफ़ियाओं पर काग़ज़ का ही बुलडोज़र चलवा दे : अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से घरेलू अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। अब कामर्शियल एलपीजी गैससिलेण्डर एक झटके में 250 रूपये महंगा हो गया है। बाजार में इसकी कीमत 2253 रूपए हो गई है। महंगाई कम करने के दावों का हश्र यह है कि हर रोज इसमें बढ़ोत्तरी हो रही है।

उन्होने कहा कि एटा में कर्ज के बोझ तले दबकर एक और किसान की खुदकुशी भाजपा सरकार की झूठ की पोल खोलती है। भाजपा ने अपनी नीति और नीयत से जाहिर कर दिया है कि उसे जनसरोकारों से नहीं, सिर्फ अपनी तिजोरी भरने से मतलब है। डबल इंजन सरकार शायद इसी तरह प्रदेश में एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना देख रही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

IPL 2022: उमेश यादव की तूफानी पारी में उड़ा पंजाब

Next Post

सीएम योगी ने चैत्र रामनवमी-2022 की तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा की

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Next Post

सीएम योगी ने चैत्र रामनवमी-2022 की तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा की

यह भी पढ़ें

Taps

नल पर जमे जिद्दी दाग चुटकियों में हटाएं, आजमाएं ये कमाल के हैक्स

08/03/2025
winter care

ठंड में मेकअप के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, कहीं खूबसूरती पर ना फिर जाए पानी

20/12/2021
lucknow journalist association

एलजेए अध्यक्ष ने गौशाला परिसर में लगाया पीपल का पौधा

06/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version