• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली पर चंद्रग्रहण की छाया, जानें आप पर क्या रहेगा इसका असर

Writer D by Writer D
19/03/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chandra Grahan

Chandra Grahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस वर्ष होली (Holi) 25 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी। इसलिए, 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 25 मार्च को रंग खेला जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को होलिका जलाई जाती है और अगले दिन होली यानी रंगों के त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष होली के दिन वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने वाला है।

ज्योतिष के मुताबिक, चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। हालांकि, भारत में यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) दिखाई नहीं देगा। लेकिन, जब भी इस प्रकार की कोई खगोलीय घटना होती है तो उसका प्रभाव सारे ब्रह्मांड पर पड़ता है। वहीं, सभी राशियों पर भी कहीं ना कहीं इसका प्रभाव पड़ेगा। जो सभी राशियों से संबंधित जातकों पर अर्थात व्यक्तियों पर भी इसका प्रभाव निश्चित ही कुछ ना कुछ पड़ेगा।

होली (Holi)  पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 

इस वर्ष फागुन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को लगने वाले चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। अतः इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा इसलिए आप निश्चिंत होकर होली के त्योहार का आनंद ले सकते हैं और रंगों का आनंद ले सकते हैं। अपने पारंपरिक तौर तरीके के साथ होली का त्योहार मना सकते हैं। होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) को इस वर्ष अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों और उनके शहरों में देखा जा सकेगा।

राशियों पर इस वर्ष पड़ रहे चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) का क्या असर पड़ सकता है-

मेष

मेष राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण का मिला-जुला रहेगा और अपने क्रोध पर काबू रखें। साथ ही श्री हरि विष्णु का जाप करें मंगल होगा।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही महादेव की आराधना करें। सभी प्रकार का मंगल होगा।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ संयोग लेकर आएगा। मानसिक तनाव दूर होगा। अटके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा तथा पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। श्री हरि विष्णु का जाप करें और अधिक मंगल होगा।

कर्क

कर्क राशि वालों को विशेष सावधानी की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य परिवार और मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें। महादेव का विशेष मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करें। सभी प्रकार का मंगल होगा।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण सामान्यत: ठीक रहेगा। घर परिवार में खुशी आएंगी। लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। श्री हरि विष्णु का जाप करें। सभी प्रकार का मंगल होगा।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए इल ग्रहण का असर मिला-जुला रहेगा। विशेष रूप से उन्हें अपने व्यापार और अपने स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। माता दुर्गा और महादेव का ध्यान करें। उनका जाप करें सब मंगल होगा।

तुला

तुला राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण ठीक-ठाक रहेगा, उन्हें अपने भौतिक विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पत्नी के स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देना चाहिए और अपने घर परिवार का विशेष ध्यान रखें। महादेव के बीज मंत्र का जाप करें सब मंगल होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले लोगों को भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें ग्रहण पर क्रोध नहीं करना चाहिए। झूठ नहीं बोलना चाहिए। झगड़ा नहीं करना चाहिए और किसी भी प्रकार के वाहन से चोट चपेट इत्यादि से सतर्क रहना चाहिए। माता दुर्गा का ध्यान करें और महादेव के बीज मंत्र का जाप करें सब कल्याण होगा।

धनु

धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण ठीक रहेगा। इसका उनको लाभ मिलेगा। पारिवारिक शांति मिलेगी। मन शांत रहेगा। व्यापार नौकरी इत्यादि में उन्नति मिल सकती है। गुरु बृहस्पति का ध्यान करें। महादेव के बीज मंत्र का जाप करें। महादेव कल्याण करेंगे।

मकर

मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा और उन्हें शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर परिवार में संपन्नता रहेगी। मानसिक तनाव से दूरी रहेगी। झूठ कपट जुआ इत्यादि में ना पड़े। भगवान महादेव का ध्यान करें। उनके बीज मंत्र का जाप करें और अधिक मंगल और कल्याण होगा।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए इस ग्रहण का मिला-जुला असर रहेगा। किसी प्रकार का गलत कार्य न करें। किसी का अपमान न करें। भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान करें सब कुछ मंगल होगा।

मीन

मीन राशि वालों के लिए इस ग्रहण का मिला-जुला असर रहेगा। मानसिक शांति हो सकती है। परिवार में कलह इत्यादि हो सकती है। इसलिए, स्वयं क्रोध न करें और महादेव के बीज मंत्र का जाप करें। महादेव सब कुछ मंगल ही करेंगे।

Tags: Astrology tipschandra grahanchandra grahan 2024Holi
Previous Post

Holi 2024: हर रंग का अपना महत्व, जानिए कौन सा रंग क्या कहता है?

Next Post

होलिका दहन पर करें ये उपाय, कंगाली से मिलेगी मुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Next Post
Holika Dahan

होलिका दहन पर करें ये उपाय, कंगाली से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें

किसानों के हक के लिए आखिरी तक लड़ेंगे : अखिलेश यादव

28/01/2022
Dog Shelter Home

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

06/02/2026
Three Congress MLAs join BJP in Assam

असम में कांग्रेस को तगड़ा झटका, तीन विधायक बीजेपी में शामिल

05/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version