• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गला दबाकर की गई थी कारोबारी की हत्या, मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है पुलिस

Writer D by Writer D
02/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Factory owner murder

Factory owner murder

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। फैक्ट्री से घर जाने के दौरान शनिवार की रात लापता कारोबारी की गला कसने से मौत हुई। उसके पीठ और अन्य हिस्सों में खरोंच के निशान मिले। डॉक्टरों का कहना है कि उसके गले को कसा गया है। फिर, उसे आत्महत्या दिखाने के लिए पेड़ से लटकाया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को भी मृतक अविनाश की हत्या कर पेड़ से लटकाए जाने का पूरी तरह यकीन हो गया है। जिसके बाद अब पुलिस हत्यारों को पता लगाने के लिए सक्रिय हो गई है। इसके लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सरोजनीनगर से बंथरा तक कानपुर रोड किनारे और मृतक की कंपनी से कानपुर रोड तक बीच में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

इस मामले में पुलिस मृतक के दोनों मोबाइलों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। साथ ही घटना से पहले उसके मोबाइल पर जिन जिन मोबाइल नंबरों से बात हुई, उन्हें भी सर्विलांस के सहारे पता लगा रही है। मृतक अविनाश से घटना के पहले बात करने वाले नंबरों को ट्रेस कर उनका लोकेशन भी पता लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस मृतक के पार्टनरों और नज़दीकियों के बारे में भी गुपचुप तरीके से जानकारी हासिल कर रही है। इसके अलावा पुलिस मृतक के कुछ नजदीकियों से भी इस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिर तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बताते चलें कि पीजीआई इलाके के वृंदावन योजना सेक्टर- 4 में रहकर सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में नमकीन फैक्ट्री चलाने वाले अविनाश सिंह का रविवार सुबह सरोजनीनगर में कानपुर रोड से करीब 500 मीटर दूर दरोगा खेड़ा के पास पिनवट तरफ जाने वाली नहर किनारे स्थित जंगल में शीशम के पेड़ से मफलर के सहारे संदिग्ध हालत में लटका शव मिला था।

इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही घटनास्थल पर मिले परिस्थिति जन्य साक्ष्य भी हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। हालाकि पुलिस इस मामले में अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। उधर इस घटना को लेकर स्मॉल इंडस्ट्री मैन्युफै्रक्चर एसोसिएशन ने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रखा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर अविनाश के हत्यारों को 72 घंटे के अंदर पकड़कर घटना का खुलासा नहीं किया गया, तो एसोसिएशन बड़ा आंदोलन करेगा।

कॉल डिटेल पर थमी तफ्तीश

कारोबारी के शव का देर रात में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मामले को सुसाइड बताया था लेकिन जब  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अविनाश की गला कसने से मौत की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस अधिकारियों ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अविनाश के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। फैक्ट्री से निकलने से पहले और बाद तक उसने किन लोगों से बातचीत की।

शव की सुई घूमी परिचित पर

पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्यारे अविनाश के परिचित हैं। कार में मिले गिलास और पानी की बोतल से यह प्रतीत होता है कि अविनाश ने किसी के साथ कार में बैठा था। इसके बाद कोई विवाद हुआ। फिर, उसकी हत्या कर दी गई और शव को पेड़ पर लटकाया गया। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसकी हत्या का खुलासा किया जाएगा।

Tags: Lucknow News
Previous Post

प्रदेश मंत्री और प्रमुख से पहुंच बताकर ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

Next Post

लखनऊ गैंगवार: शूटरों से पूछताछ में सामने आए अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Ajit Murder Case

लखनऊ गैंगवार: शूटरों से पूछताछ में सामने आए अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी

यह भी पढ़ें

dussehri mango

लखनऊ के दशहरी आम की बढ़ी डिमांड, स्वाद चखने को आतुर गुजरात व असम

15/06/2021

आपके इशारों पर चलेगी AI Smartwatch, SpO2 सेंसर जैसे धांसू फीचर्स से लैस है वॉच

20/11/2021
Road Accident

दो बाइक में आमने सामने की टक्कर, दो की मौत

24/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version