• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीपीई किट पहन कर आये प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र, कहा- कोरोना फैला रहा है

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, शाहजहांपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी ने पीपीई किट पहन कर अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान वह एक हाथ में सैनिटाइजर तथा दूसरे में थर्मल स्कैनर लेकर पहुंचे।

शाहजहांपुर की शहर सीट से संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मंगलवार को वैद्यराज किशन ने अपना नामांकन पत्र भरा। वह नामांकन कार्यालय पीपीई किट पहन कर पहुंचे थे। उन्होंने एक हाथ में सेनीटाइजर तथा दूसरे हाथ में थर्मल स्कैनर (तापमान नापने वाला यंत्र) ले रखा था। जब वह जिला कार्यालय के गेट पर पहुंचे तो इन्होंने थर्मल स्कैनर यंत्र से पुलिसकर्मियों के तापमान की जांच भी की।

वैद्यराज किशन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह उनका 19वां चुनाव है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 1974 में नगर पालिका सदस्य के रूप में पहला चुनाव लड़ा था, इसके बाद 1995 में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा तब एक वोट एक नोट की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि उस चुनाव में उन को 8000 वोट मिले तथा लगभग डेढ़ लाख रुपए भी मिले थे, वह अब तक 18 चुनाव लड़ चुके हैं और यह उनका 19 वा चुनाव है। उन्होंने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव लड़ने के लिए फीस जमा की थी परंतु प्रस्तावक नहीं मिल पाए थे।

वैद्यराज किशन से यह पूछने पर कि बह पीपी किट पहनकर तथा हाथ में सैनिटाइजर तथा थर्मल पावर लेकर नामांकन कराने क्यों गए, तब उन्होंने बताया,   कोरोना फैला है, लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए हमने यह तरीका निकाला कि जो भी हमारे संपर्क में आएगा पहले उसके तापमान की जांच करेंगे तथा पीपीई किट के पहनने से हम स्वयं को सुरक्षित रखेंगे।

हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, कहा- आजादी के 75 सालों बाद भी जाति प्रथा की जड़ें गहरी

वैद्यराज किशन 18 चुनाव लड़ चुके हैं यह उनका 19वां चुनाव है लेकिन अभी तक उनके सभी चुनाव में उनकी जमानत जब्त हुई है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह गोरखपुर से कैंपियरगंज, जहां से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं, वहां से भी वह पर्चा दाखिल करेंगे और पूरी दमदारी से योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगे।

नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संयुक्त विकास पार्टी के रूप में किशनलाल नामक व्यक्ति ने आज अपना नामांकन कराया है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up newsचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, कहा- आजादी के 75 सालों बाद भी जाति प्रथा की जड़ें गहरी

Next Post

नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से बलात्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Next Post
rape

नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से बलात्कार

यह भी पढ़ें

कलेक्ट्रेट के बाहर गौसेवक ने खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप

02/02/2022
Chartered Accountant

कोरोना काल में कारोबारी जरूरतों के लिए बढ़ी अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट की मांग

01/10/2020
accident

बरातियों से भरी बस पलटकर घर पर गिरी, सात की मौत, कई घायल

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version