• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
12/05/2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार काे नीट यूजी परीक्षा निरस्त हाेने पर भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्हाेंने पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है और युवाओं व बेरोजगारों की उम्मीदों पर पानी फेर रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को प्रयागराज पहुंच कर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर उनके पति स्वर्गीय पी.सी. जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद वह पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव के आवास पहुंचे और उनकी पुत्री व पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता निधि यादव सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रधानमंत्री की अपील से जुड़े सवाल पर कहा कि “देश के लिए संकट सिर्फ भाजपा है। प्रधानमंत्री चाहे जितनी अपील कर लें, जो लोकसभा चुनाव में हारे हैं, वे आगे भी हारेंगे।” उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के पीए की हत्या के मामले में भाजपा से जुड़े लोगों का नाम आने का उल्लेख करते हुए कहा कि “सबसे घटिया काम भाजपा से जुड़े लोग कर सकते हैं।”

नीट पेपर लीक प्रकरण पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “स्टूल वालों को गद्दी तो दे देते, कोई अच्छा विभाग मिल जाता।” आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि पीडीए अपने आप में बड़ा गठबंधन है और जो भी पीडीए समर्थक होगा, वह साथ आएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव, निधि यादव, विधायक हाकिम लाल बिंद, आर.के. वर्मा, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, अनिल यादव, अमरनाथ मौर्य सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व सपा प्रमुख के प्रयागराज आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बेली क्षेत्र निवासी सपा कार्यकर्ता उबैद उल्ला के आवास पर भी पहुंचकर मुलाकात की।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

गुड़गांव कैनाल के साथ लगेंगे 50 शैलो ट्यूबवेल, मुख्यमंत्री ने दी 621.90 लाख की मंजूरी

Next Post

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

German delegation met Keshav Prasad Maurya.
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था: मुख्यमंत्री योगी

02/09/2026
Banke Bihari Temple
उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में हाई अलर्ट, मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 की एंट्री

02/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
Next Post
CM Yogi

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

पीएम आवास योजना के 36000 लाभाथियों को 151 करोड़ जारी, नायब बोले- ये मोदी की गारंटी

20/03/2025
AK Sharma

प्रधानमंत्री के प्रयासों से गरीबों को गरीबी से निकालने के लिए दिया जा रहा कई योजनाओं का लाभ: एके शर्मा

11/04/2025
Dance video of 'Kundali Bhagya' fame Shraddha Arya went viral

‘कुंडली भाग्य ‘ फेम श्रद्धा आर्या का डांस वीडियो हुआ वायरल

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version