• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले सप्ताह लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद भारतीय शेयर बाजार ने इस सप्ताह भी कमजोर शुरुआत की है। शेयर बाजार आज सांकेतिक मजबूती के साथ जरूर खुला, लेकिन कारोबार की शुरुआत में ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिलहाल लाल निशान में गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 81.55 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला। लेकिन कारोबार की शुरुआत में ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। थोड़ी देर में ही सेंसेक्स गिरकर 57,501 अंत के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर हुई खरीदारी ने सेंसेक्स को एक बार मामूली सपोर्ट भी दिया, जिसके कारण ये सूचकांक डेढ़ सौ अंक ऊपर गया। लेकिन इसके बाद हुई गिरावट ने शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स को 353.62 अंक की कमजोरी के साथ 57,342.84 अंक के स्तर पर तक पहुंचा दिया। बाजार में लगातार खरीदारी और बिकवाली जारी है। इस उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स कभी मजबूत होता है, तो कभी इसमें गिरावट का रुख बन जाता है। लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटा का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 210.20 अंक की कमजोरी के साथ 57,586.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 12.35 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 17,209.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी बिकवाली के दबाव में गिर कर 17,132.90 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई खरीदारी ने निफ्टी को मजबूती दी, जिसके बल पर निफ्टी शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में ही उछलकर 17,216.75 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर बाजार में बिकवाल हावी हो गए और देखते ही देखते निफ्टी 102.10 अंक का गोता लगाकर 17,094.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इस गिरावट के बाद दोबारा हुई खरीदारी ने निफ्टी की स्थिति में कुछ सुधार किया। खरीदारी के इस सपोर्ट से शुरुआती आधे घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 17,178.35 अंक तक पहुंच गया। लेकिन उसके बाद फिर ये सूचकांक बिकवाली के दबाव में फंस गया। बाजार में लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटा का कारोबार होने के बाद निफ्टी सुबह 10:15 बजे 61 अंक की कमजोरी के साथ 17,135.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सुरक्षाबलों ने पकड़े दो जिंदा आतंकी, बरामद हुए ‘मेड इन चाइना’ के ग्रेनेड

अभी तक के कारोबार में दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज मजबूती दिखाते हुए कारोबार कर रहे हैं। वही कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, सन फार्मास्युटिकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, मारुति और इंफोसिस के शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 68.87 अंक की नरमी और 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,627.59 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी और 41.30 अंक के गोते के साथ 17,155.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 764.83 अंक की गिरावट के साथ 57,696.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 204.95 अंक गिरकर 17,196.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

पिता की हत्या कर फरार हो रहा था बेटा, सड़क दुर्घटना में हो गई मौत

Next Post

अल्ट्रासाउंड के जरिये डॉक्टर देख रहे थे बच्चे की पोजीशन, तभी हुआ कुछ ऐसा की….

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

03/08/2026
School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Next Post

अल्ट्रासाउंड के जरिये डॉक्टर देख रहे थे बच्चे की पोजीशन, तभी हुआ कुछ ऐसा की....

यह भी पढ़ें

Royal Challengers Bangalore

सनराइजर्स हैदराबाद की घातक गेंदबाजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 131 पर रोका

06/11/2020
virat kohli

रोहित शर्मा के बाद कोहली ने लिया टेस्ट क्रिकेट ​से संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

12/05/2025
Mahakumbh-2025

महाकुंभ के आयोजन के लिए योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

08/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version