• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेमस सिंगर जुबीन गर्ग के मैनेजर समेत 2 अरेस्ट, 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए

Writer D by Writer D
01/10/2025
in मनोरंजन
0
Zubin Garg

Zubin Garg

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) की मौत के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। असम पुलिस ने बताया कि पिछले महीने सिंगापुर में गायक जुबीन की मौत के मामले में उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत को आज बुधवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों (सिद्धार्थ और श्यामकानु) पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अलग-अलग धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश रचने और लापरवाही से हुई मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद, दोनों आरोपियों को गुवाहाटी लाया गया और कामरूप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दुर्गा पूजा की वजह से आज कोर्ट बंद थी और इस वजह से सुनवाई जज के घर पर ही हुई।

गायक जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) का फोन भी जब्त

शर्मा के बारे में स्पेशल डीजीपी ने कहा, “हमने दिल्ली और राजस्थान में उसकी लोकेशन ट्रैक की। कल रात, हमने उसे दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास ट्रैक किया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।” उन्होंने कहा, “हमने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और जुबीन गर्ग का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।”

इस बीच राज्य सरकार ने हाल ही में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत पर राज्य में किसी भी समारोह या कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया।

इस बीच, ज़ुबीन (Zubeen Garg) की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग, जो दिवंगत गायक की 13वीं लिए जोरहाट में हैं, ने कहा कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि दोनों को असम लाया गया है क्योंकि “हम सभी यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि उनके अंतिम क्षणों में उनके साथ क्या हुआ था।”

गरिमा गर्ग ने कहा कि उन्हें जांच दल पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि अब उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि सिंगापुर में वास्तव में क्या हुआ था। असम सरकार ने पिछले महीने 19 सितंबर को समुद्र में डूबने की वजह से सिंगापुर में गायक की मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

गर्ग की मौत पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले ही कह दिया था कि महंत और शर्मा के खिलाफ इंटरपोल के जरिए ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किया गया है, जिसमें उन्हें 6 अक्टूबर तक सीआईडी ​​के सामने पेश होने को कहा गया है।

Tags: Zubeen Garg
Previous Post

दशहरा से पहले आम आदमी को झटका, RBI ने नहीं कम की लोन ईएमआई

Next Post

नवरात्रि के समापन पर देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Afsana Khan
मनोरंजन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

04/08/2026
Next Post
On the conclusion of Navratri, cheers echoed in the goddess temples.On the conclusion of Navratri, cheers echoed in the goddess temples.

नवरात्रि के समापन पर देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

यह भी पढ़ें

Arrested

11 साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

05/03/2023
Siddharthnagar Festival

विरासत से विकास तक: सिद्धार्थनगर की बदली पहचान का उत्सव

28/01/2026
Boat Sinking

अप्रवासी नागरिकों से भरी नाव डूबी, 30 लोगों की मौत

26/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version