• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डांस टीचर का घिनौना कांड, एकेडमी में बनाई छात्रों की अश्लील वीडियो

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
blackmailing
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर की एक डांस एकेडमी में छात्राओं का यौन शोषण व अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को डांस टीचर के मोबाइल में 14 अलग-अलग किशोरियों के अश्लील वीडियो और हजारों तस्वीरें मिली हैं। ये सभी छात्राएं कानपुर के नामी स्कूल में पढ़ती हैं।

एक छात्रा ने जब अपनी मां के अकाउंट से 19 हजार रुपए ट्रांसफर किए, तब ब्लैकमेलिंग के डर्टी गेम का खुलासा हुआ। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR कर जेल भेज दिया।

गोविंद नगर थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि दबौली एफ-ब्लॉक में आर्यन सोनी उर्फ हिमांशु सोनी की अर्बन डांस एकेडमी है। उसने इलाके की 14 साल की छात्रा का पहले अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बनाते हुए पोर्न बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए अपने दोस्त के खाते में 19 हजार रुपए मंगाए।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से छात्राओं के साथ हैवानियत के जो वीडियो मिले हैं, वो पोर्न फिल्म की तरह हैं। इसे शब्दों में लिखना मुमकिन नहीं है। आरोपी ने बहुत चालाकी से छात्राओं को अपने जाल में फंसाया है। आरोपी के मोबाइल से छात्राओं के अश्लील वीडियो के अलावा हजारों की संख्या में फोटो भी मिले हैं। इन्हीं फोटो को दिखाकर वो छात्राओं के साथ दरिंदगी करता था।

मशहूर एक्ट्रेस की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, फिल्म जगत में दौड़ी शोक की लहर

छात्रा ने मां के मोबाइल से गुपचुप तरीके से 19 हजार ट्रांसफर भी कर दिया। मां ने खाते से रुपए कटने पर साइबर ठगी समझकर गोविंद नगर थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने इसकी जांच की तो परत दर परत खुलती चली गई। छात्रा के मां की तहरीर पर आरोपी डांस टीचर के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज करके उसे जेल भेज दिया।

पीड़ित छात्रा को पुलिस ने भरोसे में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह फफक पड़ी। बोली डांस टीचर उसे डांस सिखाने के बहाने शरीर के अलग-अलग अंगों पर हाथ लगाते थे। विरोध करने पर कहा था कि ऐसे डांस कभी नहीं सीख पाओगी। इसके बाद फोटो को वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाए। कहा कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल हो जाएगा और जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

जापानी कम्पनी Daikin के गोदाम में लगी भीषण आग, करोडों का हुआ नुकसान

शातिर डांस टीचर ने फंसने के डर से अपने दोस्त रतनलाल नगर निवासी जसवंत कुमार के खाते में रुपए मंगाए थे। पुलिस जसवंत तक पहुंची तो उसने साफ-साफ कह दिया कि आर्यन ने डांस एकेडमी की फीस होने की बात कहकर खाते में मंगवाया था।

Tags: crime newsdance academykanpur newsup news
Previous Post

साल के सबसे छोटे दिन पर Google ने बनाया खास एनिमेटेड Doodle

Next Post

भागवत और मुलायम सिंह की मुलाक़ात पर कांग्रेस का तंज, कहा- ‘नई सपा’ में ‘स’ का मतलब संघवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
Next Post

भागवत और मुलायम सिंह की मुलाक़ात पर कांग्रेस का तंज, कहा- 'नई सपा' में 'स' का मतलब संघवाद

यह भी पढ़ें

Rooftop Solar

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
rape

हाईकोर्ट में गवाही देने आयी युवती से गैंगरेप

02/04/2022
CM Dhami

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version