• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाद के चलते डॉक्टर ने की थी महिला मित्र की हत्या

Writer D by Writer D
24/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। पूछ थाना क्षेत्र में बीते दिनों में 58 वर्षीय महिला की हत्या के बाद फैके जाने वाले शव के मामले से पर्दा उठाते हुए सीओ मोठ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सेवा निवृत्त चिकित्सक ने अपनी शराब के नशे में महिला मित्र को विवाद के दौरान अपने नौकर के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था और घटना पर पर्दा डालने के लिए उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपित सेवानिवृत्त चिकित्सक व उसके नौकर को दबोच कर हत्या व साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त सामग्री व कार को बरामद कर लिया । एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए से पुरस्कृत किया है ।

गौरतलब है कि 21 दिसंबर को थाना पूंछ क्षेत्र के नेशनल हाइवे कानपुर-झांसी मार्ग के सर्विस रोड पर अज्ञात 58 वर्षीय महिला का शव पाया गया था। मृतका की शिनाख्त सावित्री देवी पत्नी कमलेश नाई निवासी ग्राम सेसा थाना पूंछ के रूप में हुयी थी। पोस्टमार्टम के परिणाम से मृतका की मृत्यु का कारण गला घोटना पाया गया था जिसके आधार पर मृतका के पति कमलेश सविता की तहरीर पर धारा 302/201 डा.भगवत दास आदि पंजीकृत कराया गया था। इस प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार द्वारा तत्काल करते हुये वृहद रूप से साक्ष्य संकलित किया गया।

मृतका के घरवालों से पूछताछ में सामने आया था कि उसने अपने किसी परिचित से मिलने की बात बताई थी। संदेह आरोपितों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि मृतका शराब पीने की आदि थी। वह आये दिन शराब पीकर गाली गलौज करती थी। इसी प्रकार मृतका द्वारा शराब पीकर गाली गलौज करने लगी जिस पर वाद विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर रिटायर्ड चिकित्सक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

इसके बाद शाम को डा. भगवत ने अपने नौकर की मदद से गाड़ी में शव को ले जाकर सड़क के किनारे डाल दिया था। मृतका को जिस स्थान पर मारा गया था उस स्थान की पहचान सेवा निवृत्त डा. भगवत प्रसाद के सरसों के खेत के रूप में हुयी। वहीं से रक्त रंजित घटना स्थल चिन्हित किया गया तथा आसपास बारीकी से निरीक्षण करने पर भगवत दास के मकान के पिछले दरवाजे के पास व घर के अन्दर से जिस तार की डोरी से मृतिका के शव को बांध कर ले जाया गया था। वह तार बरामद हुआ तथा जिस मारूति कार से शव ठिकाने लगाया गया था। वह कार भी बरामद हुयी। मृतका का बैग व उसका सामान डा. भगवत दास के परिसर से बरामद हुआ जिस रास्ते से मृतिका के शव का परिवहन किया गया था।

उक्त रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसके वीडियो भी प्राप्त हुये। कार से रक्त रंजित सीट के टुकड़े व सरसों के पौधे मिले तथा अभियुक्त परशुराम पाल के पहने हुये सर्ट में रक्त के छीटे पाये गये जिसके आधार पर पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपित डा. भगवत प्रसाद पुत्र रामानन्द गुप्ता निवासी कस्बा व थाना पूंछ जिला झांसी ( उम्र 72 वर्ष ) ( स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रिटायर्ड ) व नौकर परशुराम पाल पुत्र सुखलाल निवासी कस्बा व थाना पूंछ ” झांसी ( उम्र 47 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: crime newsJhansi newsmurderup news
Previous Post

डीजीपी मुकुल गोयल ने एस-10 को प्रभावी करने के दिये निर्देश

Next Post

जाली अंकपत्र लगाकर युवक बना शिक्षामित्र, 15 साल तक शिक्षा विभाग को लगाया चूना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post

जाली अंकपत्र लगाकर युवक बना शिक्षामित्र, 15 साल तक शिक्षा विभाग को लगाया चूना

यह भी पढ़ें

Nirav Modi

नीरव मोदी को बड़ी राहत, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की मिली अनुमति

09/08/2021

कौन होगा कर्नाटक का नया CM? अमित शाह और नड्डा का मंथन शुरू

26/07/2021
Breast

ब्रेस्‍ट को परफेक्ट शेप में लाने के लिए करें ये योग, जानें और भी फायदे

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version