• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जयघोष के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

Writer D by Writer D
08/05/2022
in उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
Badrinath Dham

Badrinath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली/बद्रीनाथ। विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट रविवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं  विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोल दिए गए। ग्रीष्मकाल के छह माह अब श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन व पूजा अर्चना बद्रीनाथ मंदिर में कर सकेंगे।

कपाटोद्घाटन के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से गेंदे के फूलों से सजाया गया था। सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों एवं जय बद्रीविशाल के जयकारों के साथ देश-विदेश से आये हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने।

श्री बद्रीनाथ मंदिर  (Badrinath Dham)  के कपाट खुलते ही चारधाम की यात्रा विधिवत शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि 3 मई को श्री गंगोत्री व श्री यमुनोत्री धाम औऱ 6 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोले गए। दो साल कोविड के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित रही। लेकिन इस बार कपाट खुलने के दौरान से ही भारी संख्या में श्रद्धालु व भक्तगण चार धामों में पहुंचे है तथा यह सिलसिला लगातार जारी है।

हर-हर महादेव के जयकारे के बीच खुले केदारनाथ के कपाट, मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार

 

बद्रीनाथ धाम  (Badrinath Dham) में कपाटोद्घाटन के अवसर पर श्रद्धालु व भक्तजन देर रात से ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने हेतु कतार पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं द्वारा बारी बारी से भगवान बद्रीविशाल  के दर्शन किये।

इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी,नायब रावल श्री अमरनाथ नंबूदरी,धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल,बद्री केदार मंदिर सामिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, विधायक बद्रीनाथ राजेन्द्र भंडारी,पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, डीजीपी अशोक कुमार,आशुतोष डिमरी, वीरेंद्र असवाल,हरीश सेमवाल,जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसपी श्वेता चौबे, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ब्रह्म मुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह

Tags: badrinath dhambadrinath dham yatraNational newsUttarakhand News
Previous Post

Mother’s Day पर Google ने Doodle पर दिखाई मां के प्यार की झलक

Next Post

सीएम धामी ने गंगा जन्मोत्सव में किया प्रतिभाग, पत्नी संग की पूजा-अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने गंगा जन्मोत्सव में किया प्रतिभाग, पत्नी संग की पूजा-अर्चना

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

मन की बात में PM मोदी ने मिल्खा सिंह को किया याद, बोले- उनसे मुझे भी प्रेरणा मिली

27/06/2021
Mahashivratri

Mahashivratri: शिव जी को भूलकर भी न चढ़ाएं ये फल, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

08/03/2024
Abdul Qavi

अब्दुल कवी की निशानदेही पर असलहों का जखीरा बरामद

06/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version