• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराबी ने पांच महिलाओं पर किया चाकू से हमला, फिर खुद कि गर्दन काट ली

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
आत्महत्या

चाकू से हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। युवक ने पहले अपनी मां, भाभी और भतीजी पर चाकू से हमला किया। इसके बाद पड़ोस की रहने वाली मां-बेटी को भी अपना निशाना बनाया। इसके बाद उसके सामने जब कोई नहीं आया, तो खुद को चाकू मार लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

आरोपी के पिता योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम उनका लड़का दीपक वर्मा शराब पीकर घर आया था। घर आते ही वो कहने लगा कि चाकू से सभी को काट दूंगा। इतना कहने के बाद वह घर में घुस गया और अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। मां की आवाज सुनकर घर में मौजूद उसके बड़े भाई की पत्नी प्रीति जब वहां आई, तो दीपक ने उसे भी चाकू घोंप दिया।

‘बाबा का ढाबा’ पर लगी ग्राहकों की भीड़, बुजुर्ग के चेहरे पर आई मुस्कान- देखें Video

इतना ही नहीं उसने अपनी भतीजी पूजा कुमारी पर भी कई बार चाकू से वार किए। घर में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली सुमन और उसकी चाची मुन्नी जब वहां आईं, तो आरोपी युवक ने उन पर भी चाकू से हमला किया और घर से बाहर धकेल दिया।

आरोपी दीपक घटना को अंजाम देने के बाद खून से लथपथ पड़ी अपनी मां, भाभी और भतीजी को तड़पते हुए देखता रहा। उसके बाद वह फिर से घर से बाहर आ गया और अपनी गर्दन पर चाकू रखकर गला काट लिया। गर्दन पर वार होते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। घायल परिजनों के साथ आसपास के लोग दीपक को उपचार के लिए पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही दीपक की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा है।

लखनऊ : पीजीआई क्षेत्र में कुख्यात अपराधी कि 83 करोड़ से अधिक कि संपत्ति कुर्क

बताया गया है कि दीपक शराब का आदी था। चार वर्ष पूर्व एक मीट की दुकान पर जाकर उसने हंगामा किया था। वहां जब लोगों ने उसका विरोध किया, तो दीपक ने खुद के सिर में ही चाकू मार लिया था। वहीं परिजनों ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। दीपक वर्मा दिल्ली में परिवार के साथ रहकर नौकरी करता था। शराब पीने को लेकर पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था। लॉकडाउन के पहले ही दिल्ली से घर आ गया था, जबकि उसकी पत्नी मोती और बेटा शिवम और बेटी सीया दिल्ली में ही थे। दीपक की मौत की खबर मिलने के बाद वे भी गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

Tags: 24ghante online.comBihar crime newsbihar newscrime news in hindiDrunker attacked with knifedrunker cut his neck with knifeशराबी ने चाकू से किया हमला
Previous Post

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों कि संख्या तीन लाख के पार, रिकवरी दर 90.73 फीसदी

Next Post

रामविलास पासवान के निधन पर योगी ने जताया दुख, कहा- मन दुखी है

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
रामविलस पासवान का निधन

रामविलास पासवान के निधन पर योगी ने जताया दुख, कहा- मन दुखी है

यह भी पढ़ें

AK Sharma

भाजपा के बूथ सम्मेलन में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री, कहा- बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़

04/05/2024
Nitin Gadkari

दिल्ली में रहने से हो सकता है इन्फेक्शन: नितिन गडकरी

15/04/2025
Giloy

सेहत के लिए बेहद लाभदायक है गिलोय

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version