• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बोली मृतक की पत्नी – बाबा सिर्फ आप ही कर सकते हैं दलितों की रक्षा

बोले मुख्यमंत्री- पीड़ित परिवार के आंसू के हर बूंद का लिया जाएगा हिसाब, मिलेगा न्याय

Writer D by Writer D
11/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
The family members of the deceased Hariom met CM Yogi.

The family members of the deceased Hariom met CM Yogi.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रायबरेली में चोरी के अफवाह में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिए गए दलित व्यक्ति हरिओम बाल्मिकी के परिवार को न्याय, सुरक्षा और सशक्तीकरण का मजबूत आश्वासन दिया है। शनिवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मृतक की पत्नी संगीता बाल्मीकि ने कहा कि बाबा सिर्फ आप ही हैं जो दलितों की रक्षा कर सकते हैं। हम सरकार और पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं और न्याय मिलने का विश्वास है।

मृतक की पत्नी संगीता बाल्मिकी अपने पिता छोटे लाल और बेटी अन्यना के साथ सीएम योगी (CM Yogi) से मुलाकात करने लखनऊ पहुंचीं। सीएम योगी ने पीड़ित परिवार की पीड़ा को सुना, उन्हें सांत्वना दी और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा। साथ ही संगीता बाल्मिकी को उनके कार्यस्थल पर स्थायी नौकरी दी जाएगी और सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से परिवार को संतृप्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई। दलितों, वंचितों और शोषितों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून – व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। पीड़ित परिवार के आंसू के हर बूंद का हिसाब लिया जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिओम बाल्मीकि मामले में प्रदेश सरकार न्यायलय में प्रभावी पैरवी करेगी, आपोरियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) से मुलाकात के बाद मृतक की पत्नी संगीता बाल्मिकी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें हर स्तर पर सहायता दी है। मैं उनकी आभारी हूं। बाबा ही हैं जो दलितों की रक्षा कर सकते हैं। हम योगी सरकार की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं और न्याय मिलने का विश्वास है।

Tags: cm yogi
Previous Post

सपा नेता ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर चालक को पीटा, बरसाए लाठी-डंडे

Next Post

बाबा साहब के संविधान में चोरी-छिपे डाला गया धर्म निरपेक्ष शब्द : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Jayant Chaudhary's show of strength at the Swabhiman Rally.
उत्तर प्रदेश

स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, पीडीए पर तंज-बोले, “एनडीए का ‘एन’ कभी नहीं बदलेगा”

03/09/2026
CM Yogi filled the 'pot' of Braj residents with gifts and butter
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

03/09/2026
Next Post
cm yogi

बाबा साहब के संविधान में चोरी-छिपे डाला गया धर्म निरपेक्ष शब्द : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

बेखौफ बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

28/01/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को महाअष्टमी व रामनवमी की दी शुभकामनाएं

09/04/2022

इस देश में अमेरिकी दूतावास पर हुआ 2 रॉकेट हमला, US अधिकारियों को कोई नुकसान नहीं  

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version