• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
12/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद। संवाद के माध्यम से ही समस्याओं का निराकरण कर कारोबारी (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) और जीवन सुगमता (ईज ऑफ लिविंग) के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। हम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दे सकें, कॉमनमैन (आमजन) की अधिक से अधिक सुनवाई कर सकें, यही लोकतंत्र की सफलता का मूल है।

सीएम योगी (CM Yogi) सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में बने नगरीय सेवा केंद्र (अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर) और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 14.22 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सामान्य नागरिक के तौर पर नहीं देखा जाता है बल्कि जनता जनार्दन कहकर संबोधित किया जाता है। हमें लोकतंत्र की इसी भावना को अंगीकार कर आगे बढ़ना होगा।

देश की समृद्धि हम सबके जीवन का ध्येय होना चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के अमृत वर्ष में इसने 200 वर्षों तक शासन करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया था और अब यह जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सीएम योगी ने कहा कि देश की समृद्धि हम सबके जीवन का ध्येय होना चाहिए। इसी भाव से उत्तर प्रदेश ने विगत आठ वर्षों से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नगरीकरण के विस्तार का अभियान प्रारंभ किया है।

पूर्वी यूपी के पांच करोड़ लोगों के जीवन का प्रमुख केंद्र है गोरखपुर

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पहले गोरखपुर की स्थिति एक नगर पंचायत जैसी रही होगी। विकास यात्रा में अब नगर निगम के स्वरूप में इसकी गिनती प्रदेश के बड़े महानगरों में होती है। रोड, रेल, एयर कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास, सफाई-स्वच्छता, वंचितों के लिए बेहतरीन सुविधाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश के पांच करोड़ लोगों के लिए शिक्षा, चिकित्सा, कारोबार और रोजगार का केंद्र है।

सुविधा से बढ़ेगी कारोबारी सुगमता और जीवन सुगमता

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सिविल लाइंस में बने अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर के लिए नगर निगम की तारीफ करते हुए कहा कि जब लोगों को नई सुविधाओं से आच्छादित करते हैं तो व्यापारियों के लिए कारोबारी सुगमता और आमजन के लिए जीवन सुगमता बढ़ती है। अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर से 16 वार्डों के लोगों को एक ही स्थान पर नगर निगम की सभी जरूरी सुविधाएं मिल जाएंगी तो सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में बुजुर्गों को स्वास्थ्य, अध्ययन और मनोरंजन की भरपूर सहूलियत मिल जाएगी।

बदलते गोरखपुर से जोड़ना होगा आमजन को

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज गोरखपुर बदल रहा है। बदलते गोरखपुर से आमजन को जोड़ना होगा। कोई भी बदलाव तभी सफल होता है जब आमजन उसे आंदोलन के रूप में लेता है। सुविधा कुछ लोगों तक सीमित रहने पर वह सफल नहीं होगी। नई व्यवस्था से जब आमजन जुड़ेगा तभी स्मार्ट सिटी की मंशा पूरी हो पाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेहतर सफाई की स्थिति को बनाए रखने के लिए मोहल्ला सफाई समितियां बनाने, सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाने हेतु वेंडिंग जोन बनाने, दिन में स्ट्रीट लाइट न जलने देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसमें नागरिकों को भी अपना दायित्व निभाना होगा।

बरसात में जलजमाव न हो, नगर निगम अभी से करे तैयारी

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने नगर निगम को मानसून से पहले आगाह भी किया। कहा कि बरसात में कहीं भी जलजमाव न होने पाए, इसके लिए नगर निगम अभी से तैयारी शुरू कर दे। सभी नाले-नालियों की सफाई और सिल्ट का निस्तारण समय रहते कर लिया जाए। प्लास्टिक पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व की तुलना में नगर में जलनिकासी की व्यवस्था मजबूत हुई है। अब यह शहर जलमग्न होने के लिए नहीं जलनिकासी के लिए जाना जाता है। गोड़धोइया नाला परियोजना पूर्ण होते ही जलनिकासी की व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी। यह परियोजना टूरिज्म स्पॉट भी बनेगी।

इस अवसर पर सीएम (CM Yogi) ने कर संग्रह में नगर निगम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक नगर आयुक्त सहित कई कार्मिकों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित भी किया।

सीएम योगी के विजन से चमक रहा गोरखपुर : रविकिशन

लोकार्पण समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी के विजन से आज गोरखपुर विकास की नई आभा के साथ चमक रहा है। बुजुर्गों के लिए एक नगर निगम को शानदार डे केयर सेंटर बनाने की प्रेरणा देकर उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों का दिल जीत लिया है। सांसद ने कहा कि सीएम के मार्गदर्शन में बना अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट का अद्भुत संगम है।

सीएम योगी की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा गोरखपुर नगर निगम : महापौर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम योगी की प्रेरणा से गोरखपुर नगर निगम तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नगर निगम की प्रमुख विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गोरखपुर में बना सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर बुजुर्गों के सम्मान और उनकी सेवा-सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी,महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, नगर निगम के उप सभापति धर्मदेव चौहान, पार्षद अजय राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वंचितों को आवास और जरूरतमंदों को मुहैया कराएं इलाज : सीएम योगी

नगरीय सेवा केंद्र और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया सीएम ने अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर (नगरीय सेवा केंद्र) और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों के भवनों का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं-सेवाओं की जानकारी ली।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर

सिविल लाइंस क्षेत्र में गोरखपुर क्लब के सामने बना तीन मंजिला अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें उन्नत अग्निशमन प्रणाली, कैफेटेरिया, लिफ्ट और पूर्ण एयर कंडीशनिंग शामिल हैं। यह केंद्र नागरिकों को नगर निगम की सेवाएं उनकी दहलीज पर प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। यह सुविधा गोरखपुर नगर निगम के जोन-3 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के निवासियों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगी। यहां संपत्ति कर मूल्यांकन और भुगतान, सीवरेज सेवाएं, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क निर्माण व मरम्मत, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी।

डे केयर सेंटर में बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं

गोरखपुर के पहले सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर को राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विकसित किया गया है। यह विशेष सुविधा उन बुजुर्गों के लिए तैयार की गई है जो अकेले रहते हैं। सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनेक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिनमें योग हॉल, इनडोर गेम्स, पुस्तकालय, कैफेटेरिया, नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सक परामर्श, फिजियोथेरेपी, जिम और आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह शामिल है। यहां नियमित रूप से योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिससे बुजुर्ग शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सक्रिय बने रहें। अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट वृद्धजनों को शारीरिक समस्याओं में सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही, परामर्श काउंटर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Tags: cm yogi
Previous Post

प्रशासन जनता के द्वार; मौके पर जनमानस की समस्या का समाधान

Next Post

Operation Sindoor के बाद पीएम मोदी आज करेंगे देश को संबोधन, जानें क्या कुछ बड़ा होने वाला है…

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
Next Post
Pm Rahat Scheme

Operation Sindoor के बाद पीएम मोदी आज करेंगे देश को संबोधन, जानें क्या कुछ बड़ा होने वाला है…

यह भी पढ़ें

Hardik Pandya-Mahika Sharma

दिल का छक्का! दिल्ली की इस मॉडल ने हार्दिक पंड्या को किया क्लीन बोल्ड

10/10/2025
Supreme Court

भारत कोई धर्मशाला नहीं जहां दुनिया भर के…, सुप्रीम कोर्ट ने की श्रीलंकाई तमिल शरणार्थी की याचिका खारिज

20/05/2025
हिंदुत्व नेता संभाजी भिड़े

हिंदुत्व नेता संभाजी भिड़े ने की मांग ‘भगवान राम की मूर्ति में होनी चाहिए मूछें’

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version