• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

7 दिन में 781 धार्मिक स्थलों पर लगाए गए 11047 पौधे

Writer D by Writer D
08/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shakti Vatika

Shakti Vatika

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : चैत्र नवरात्रि में वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग की तरफ से ‘शक्ति वाटिका-आस्था व हरियाली’ (Shakti Vatika-Aastha and Hariyali) का आगाज किया था। यह अभियान पहली से 7 अप्रैल तक चला। पहली अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बरेली के अटल आवासीय विद्यालय, नवाबगंज तहसील में रुद्राक्ष का पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया था। इस अभियान के तहत 7 दिन में 781 धार्मिक स्थलों पर 11, 047 पौधे लगाए गए। वहीं सर्वाधिक पौधे गोरखपुर मंडल में लगवाए गए। यहां 44 धार्मिक स्थलों पर कुल 1159 पौधे लगाए गए। राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज आदि में भी पौधरोपण किए गए।

पहली से सात अप्रैल तक चला अभियान

वन विभाग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (योजना व कृषि वानिकी) दीपक कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्रि पर अप्रैल के प्रथम सप्ताह (एक से सात अप्रैल) तक प्रदेश के समस्त जनपदों में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर, आश्रम, विद्यालयों आदि में शक्ति वाटिका (Shakti Vatika) की स्थापना की गई। प्रदेश में पहली से 7 अप्रैल तक समस्त जनपदों में कुल 781 धार्मिक स्थलों पर कुल 11,047 पौधों का रोपण किया गया।

त्रि-शक्ति वृक्षारोपण भी किया गया

“शक्ति वाटिका” (Shakti Vatika) आस्था एवं हरियाली स्थापना कार्यक्रम में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, मंदिर परिसर के व्यवस्थापक/ पुजारी, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, भक्तों, गैर सरकारी संस्थाओं, नगर पंचायत आदि ने प्रतिभाग किया। कई जगह त्रि-शक्ति वृक्षारोपण (मां दुर्गा हेतु नीम, मां सरस्वती हेतु आम, मां पार्वती हेतु कदंब) भी किया गया।

इसके अलावा औषधीय,धार्मिक एवं पारिस्थतिकीय महत्व की प्रजातियों (आम, नीम, गुड़हल, अनार, अशोक, पीपल, बरगद, कदम, तुलसी आदि) का भी रोपण किया गया। की विद्यालयों में विद्यार्थियों ने पौधों को गोद लेकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

मंडल धार्मिक स्थल रोपित पौधे

गोरखपुर —–44 1159
झांसी —–24 942
लखनऊ —–51 864
मुरादाबाद —–43 787
सहारनपुर —–69 716
कानपुर —–49 699
अयोध्या —–38 681
देवीपाटन —–50 670
आगरा —–25 614
मेरठ —–62 569
चित्रकूट —–25 493
बरेली —–96 488
वाराणसी —–32 473
बस्ती —–21 444
मीरजापुर —–40 401
प्रयागराज —–33 358
अलीगढ़ —–58 349
आजमगढ़ —–21 340
————–
कुल मंडल —–781 11047

Tags: Shakti Vatika-Aastha and Hariyali
Previous Post

योगी सरकार का सपना होने लगा साकार, दवाओं के निर्माण की ओर अग्रसर हुआ उत्तर प्रदेश

Next Post

योगी सरकार का मिला सहारा, गरीबी को पीछे छोड़ लखपति बनी सोनभद्र की विनीता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
The government will make cow shelters self-reliant.
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं को सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर, गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की बड़ी पहल

03/09/2026
Next Post
Kashi Milk Producer Company

योगी सरकार का मिला सहारा, गरीबी को पीछे छोड़ लखपति बनी सोनभद्र की विनीता

यह भी पढ़ें

couple

शिकायत करें कुछ ऐसे कि वो सुनी जाए, जबरन सवालों का तांता न लगाएं

22/02/2021
pm modi

देश की जनता को भाजपा से बहुत उम्मीदें है : मोदी

20/05/2022
sehnaaz siddhartha

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का गाना ‘सोना सोना’ हिट

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version