• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराजा सुहेलदेव की शौर्य गाथा बनेगी राष्ट्र जागरण का आधार : योगी

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि करीब हजार वर्ष पूर्व महाराजा सुहेलदेव ने जिस साहस और शौर्य के साथ महमूद गजनवी के भांजे सालार गाजी के खिलाफ देश को एकजुट कर विदेशी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब दिया था, उसी तरह की एकजुटता की आज फिर जरूरत है।

उन्होने कहा कि महापराक्रमी सुहेलदेव के योगदान को भुलाने के लिए इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन लोकगाथा और लोक परंपरा में महाराजा सुहेलदेव हमेशा अमर रहे। इतिहास के इस गौरवगाथा से नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके, इसी भावना के साथ चित्तौरा झील के समीप महाराजा सुहेलदेव स्मारक और संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है।

महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव की वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम में श्री योगी ने गुरूवार को कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के विशेष अवसर पर यह दिन सैयद सालार गाजी पर महाराजा सुहेलदेव के विजय की वर्षगांठ भर नहीं है, बल्कि भारत का विजयोत्सव है। इतिहास साक्षी है कि तीन लाख सैनिकों के साथ सालार गाजी भारतीय आस्था के केंद्रों को रौंदता हुआ, राजे-रजवाड़ों को तहस-नहस करता हुआ चित्तौरा पहुंचा था लेकिन राष्ट्रनायक महाराजा सुहलदेव के साथ भीषण युद्ध में अंततः वह मारा गया। इस विजय के उपरांत अगले डेढ़ सौ साल तक किसी विदेशी आक्रांता की कुदृष्टि भारत पर नहीं पड़ सकी।

सीएम ने कहा कि सुहेलदेव ने यह सिद्ध किया कि जब भारत का शौर्य गरजता है तो बड़ी से बड़ी शक्तियां भी नतमस्तक हो जाती हैं। यदि, हमने बालार्क ऋषि के वीर शिष्य सुहेलदेव के पराक्रम को ध्यान में रखकर एकता बनाये रखी होती तो बाद में जो हमले भारत पर हुए वह शायद न होते।

वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर को एक ही जन्म में दो आजीवन कारावास की सजा हुई, लेकिन इन यातनाओं से भी राष्ट्र सेवा के लिए उनके कदम नहीं डिगे। ऐसा ही भाव सभी के मन में होने की जरूरत है। उन्होने राष्ट्र नायकों के बारे में नई पीढ़ी को अधिकाधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास की जरूरत भी बताई।

Tags: YOGI
Previous Post

आसमान में दिखा ‘स्ट्रॉबेरी मून’ का खूबसूरत नजारा, देखें एक झलक

Next Post

स्थानांतरण नीति के विरोध में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ 2 जुलाई को करेगा प्रदर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
protest against the transfer policy

स्थानांतरण नीति के विरोध में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ 2 जुलाई को करेगा प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

Section 144

गौतम बुद्धनगर में धारा 144 लागू, धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं

07/12/2020
Ramlala

चेहरा ढककर रामलला के दर्शन करने पहुंची संदिग्ध मुस्लिम महिला, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

03/05/2025
Baba Siddiqui

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

12/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version