• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काली गंडकी के शालिग्राम पत्थरों से बनेगी श्रीराम की मूर्ति

Writer D by Writer D
06/01/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, महाराजगंज
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराजगंज। नेपाल राष्ट्र के काली गंडकी नदी में शालिग्राम पत्थरों को ढूंढा जा रहा है। इन्हीं पत्थरों से अयोध्या स्थित श्रीराम जन्म भूमि पर बनने वाले मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान श्रीराम (Shriram) की मूर्ति बनाई जानी है। इन पत्थरों के निरीक्षण के लिए अयोध्या के गुरु राजेश सिंह पंकज भी पोखरा पहुँच गये हैं। गंडकी नदी क्षेत्र के बेनी से उत्तर गलेश्वर धाम तक लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में इन शालिग्राम पत्थरों की खोज जारी है। इसकी अगुआई नेपाल के पाषाण अध्ययन, उत्खनन के सदस्य कुलराज चालीसे कर रहे हैं।

दरअसल, गंडकी राज्य के पूर्व कैबिनेट ने यूपी सरकार को चिट्ठी लिख कर अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम (Shriram) की मूर्ति के लिए शालिग्राम पत्थर मुहैया कराने की मंशा जताई थी। अब इन पत्थरों को ढूंढ़ने का कार्य शुरू हो गया है। इन पत्थरों से ही श्रीरामजन्म भूमि पर बन रहे मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान श्रीराम के मूर्ति का निर्माण होगा।

जनकपुर के जानकी मंदिर से अयोध्या भेजे जाएंगे पत्थर

यह शिला जनकपुर स्थित जानकी मंदिर से भारत भेजा जायेगा। गंडकी राज्य सरकार से सैद्धांतिक समझौता होने के बाद श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम की मूर्ति बनाने के लिए काली गंडकी नदी से पत्थर भेजने का कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हुआ था। उल्लेखनीय है कि नेपाल के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने भारत से आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए मंत्री परिषद को यह प्रस्ताव दिया था। अब इन पत्थरों को नेपाल के गंडकी नदी स्थित बेनी से उत्तर गलेश्वर धाम तक लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में ढूंढा जा रहा है। इनकी पहचान के लिए विशेषज्ञों की टीम लगाई गयी है।

बोले विशेषज्ञ

पाषाण अध्ययन, उत्खनन के सदस्य कुलराज चालीसे ने बताया कि हम यहां गंडकी नदी से पवित्र शिलाओं को निकालकर नेपाल के ही जनकपुर के राम-जानकी मंदिर में इकट्ठा किया जाएगा। अयोध्या से पोखरा पहुंचे गुरु राजेश इनका निरीक्षण भी कर रहे हैं। यह पत्थर अयोध्या जाना है। शायद इसका उपयोग भगवान श्रीराम की मूर्ति बनाने में होगा। फिलहाल, पत्थरों को अयोध्या भेजने की कोई तिथि निश्चित नहीं है।

बेनी नगर पालिका के प्रमुख ने कहा

बेनी नगर पालिका के प्रमुख सूरत केसी का कहना है कि शिला को ढूंढने का कार्य चल रहा है। इसका अध्यात्मिक महत्व है। नदी में रणराम, राजराजेश्वर, अनंत, सुदर्शन, मधुसूदन, हयग्रीव, नरसिंह, वासुदेव, प्रदुमन, संकर्षण, अनिरुद्ध, ठाकुरजी की आकृति वाला शालिग्राम मिलता है। इनमें भगवान विष्णु का वास होता है।

Tags: ayodhya newsgandhak riverkali gandhak rivernepal newsram mandirShriram
Previous Post

पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Next Post

संगम की रेती पर पौष पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़, शुरू हुआ कल्पवास

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

11/07/2026
CM Yogi
आगरा

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

11/07/2026
Next Post
Magh Mela

संगम की रेती पर पौष पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़, शुरू हुआ कल्पवास

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल: अखिलेश यादव

30/01/2024
CM Yogi

स्वस्थ चिंतन से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा: योगी

31/12/2023
धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे

धोनी ने 200वें आईपीएल मैच पर कहा – आप से ही पता चला

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version