• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ : योगी

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च उच्चस्तरीय बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए।

प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है लेकिन यह अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए यह अतिरिक्त सतर्कता एवं सावधानी बरतने का समय है। कोविड की समीक्षा करते हुए उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 13 व्यक्तियों को उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 141 है।

अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, भदोही, देवरिया, एटा, इटावा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मऊ, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में एक लाख 74 हजार 734 सेम्पल के कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में आठ करोड़ तीन लाख 11 हजार 528 कोविड टेस्ट किये गये हैं।

नेतागीरी का मतलब फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलना नहीं : स्वतंत्रदेव

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों का समय से टीकाकरण किया जाए। राज्य में नौ अक्टूबर तक 11 करोड़ 50 लाख 22 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने डेंगू, डायरिया, कॉलरा सहित विभिन्न विषाणुजनित व जीवाणुजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जाए।

Tags: cm yogicorona cases in upluckow newsteam-9up news
Previous Post

अनियंत्रित ट्रक ने राहगीरों को रौंदा, दो लोगों की मौके पर मौत, चार घायल

Next Post

सभी जनप्रतिनिधियों से बोले सीएम योगी, जनता तक पहुंचाएं सरकार के काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post

सभी जनप्रतिनिधियों से बोले सीएम योगी, जनता तक पहुंचाएं सरकार के काम

यह भी पढ़ें

Mukul Roy

TMC नेता मुकुल रॉय की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, लंबे समय से थी बीमार

06/07/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का किया लोकार्पण

15/10/2024
एलडीएम गुडविल क्रिकेट LDM Goodwill Cricket

एलडीएम गुडविल क्रिकेट में टीम अमेजिंग की रोमांचक जीत

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version