• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ तथा कानपुर नगर की चिकित्सा व्यवस्था को और भी बेहतर किया जाए : योगी

Desk by Desk
03/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और कानपुर नगर में तेजी से फैल रहे कोविड-19 के संक्रमण पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों शहरों में चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाय।

श्री योगी बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ तथा कानपुर नगर में कोविड-19 के नियंत्रण के सम्बन्ध में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ तथा कानपुर नगर की चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाय। उन्होंने कहा है कि इन जिलों में मेडिकल टेस्टिंग, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को और बेहतर ढंग से संचालित किया जाए।

अखिलेश बोले- कोरोना के आंकड़े छिपाकर विफलता पर पर्दा डाल रही है योगी सरकार

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाय। प्रदेश सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।

श्री योगी ने कहा कि लक्षण की दृष्टि से संदिग्ध पाए गए लोगों का 12 घण्टे के अंदर एन्टीजन टेस्ट सुनिश्चित किया जाए। काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग के कार्य को तत्परतापूर्वक संचालित करते हुए कोविड पाॅजिटिव रोगी के सम्पर्क में आए लोगों को 24 घण्टे के अंदर सर्च किया जाए।

उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को पूरी क्षमता से संचालित किया जाय। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे करने वाली टीम के साथ एक मेडिकल टेस्टिंग टीम भी लगायी जाए। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर उसे लागू किया जाए।

आसिम रियाज के फैन्स ने बुलाया हिमांशी खुराना को ‘फ्लॉप आंटी’

कोविड चिकित्सालयों में बेड्स की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केजीएमयू, एसजीपीजीआई तथा आरएमएलआईएमएस कोविड मरीजों के लिए बेड्स की संख्या में वृद्धि की जाय। इसी प्रकार निजी चिकित्सा संस्थानों में संचालित कोविड अस्पतालों में बेड्स में वृद्धि के लिए जिला प्रशासन कार्ययोजना बनाकर उसे समयबद्ध ढंग से लागू कराया जाय। वेण्टीलेटर तथा एच0एन0एफ0सी0 (हाई फ्लो नेज़ल कैन्युला) के बेड्स की संख्या में भी वृद्धि की जाए। उन्होंने कोविड तथा नाॅन कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन के कम से कम 48 घण्टे के बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने आज जनपद लखनऊ एवं कानपुर में कोविड-19 के दृष्टिगत रोकथाम एवं जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। pic.twitter.com/UnLOPRBooq

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 2, 2020

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना पर जीत हासिल करने के लिए जरूरी है कि इसके साथ युद्ध पूरी मजबूती से लड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी सुबह मेडिकल काॅलेज में शाम को इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर में नियमित रूप से बैठक कर गहन समीक्षा करें।

मुजफ्फरनगर में 69 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 2269 पहुंची

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार के सम्बन्ध में संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मैनपावर की आवश्यकता का आकलन किया जाए। इसके अनुरूप कार्रवाई करते हुए कार्मिकों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यालय स्तर पर एक डिजिटल प्लैटफाॅर्म की व्यवस्था की जाए, जो कोविड-19 के नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी जिलों के चिकित्सकों से संवाद करे। उन्होंने कोविड मरीजों की गहन माॅनीटरिंग करने, कोविड वाॅर्ड में सी0सी0 टी0वी0 स्थापित करने तथा वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नियमित राउण्ड लेकर मरीजों को देखे जाने के निर्देश भी दिए।

Tags: 24ghante online.comcm yogicorona samplingCorona testingcorona virus updates in hindiCOVID-19door to dor surveySurveillanceकोरोना वायरससीएम योगी
Previous Post

अधिकारी प्रतिदिन कार्यालयों में उद्यमियों से मुलाक़ात के लिए मौजूद रहें : डॉ. सहगल

Next Post

पितृ पक्ष में इस तरह पाएं पितृ दोष से मुक्ति

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में बढ़ी फिल्म शूटिंग, अक्षय कुमार-जाह्नवी कपूर कर रहे शूट

17/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Next Post
pitra dosh

पितृ पक्ष में इस तरह पाएं पितृ दोष से मुक्ति

यह भी पढ़ें

milkha singh

मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन, अंतिम संस्कार में नहीं हो पाए शामिल

13/06/2021
azam khan

जेल में बंद सपा सांसद आजम खान ने कोरोना वैक्सीन लगवाने से किया इंकार

27/03/2021
Dry Hair

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version