• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रसूखदारों के आगे नतमस्तक है लेसा, 2.29 करोड़ रुपए का जुर्माना कर दिया महज इतने लाख

Writer D by Writer D
09/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Power Cut

Power Cut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आम बिजली उपभोक्ता की समस्या को लेकर उदासीन लेसा के अफसर रसूखदारों के आगे नतमस्तक हैं। बीकेटी के कठवारा स्थित मरीनो वाटर पार्क एंड रिजॉर्ट में बिजली चोरी (Electricity theft) के मामले में कुछ ऐसा ही सामने आया है। बिजली चोरी को लेकर 2.29 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया था, जिसे सुनवाई के दौरान अधिशासी अभियंता रंजीत चौधरी ने 60 लाख रुपये कर दिया। इसके बाद रिजॉर्ट मालिक मनोज कुमार सिंह ने जुर्माने की 50 फीसदी रकम जमा कर कनेक्शन चालू भी करा लिया है।

इलाके के इंजीनियरों ने 23 जून को रिजॉर्ट में बिजली चोरी (Electricity theft)  पकड़ी थी। यहां अलग से केबल डालकर बिजली इस्तेमाल हो रही थी। अवैध कनेक्शन (Illegal Connection) का विद्युत लोड 76 किलोवॉट मिला। इस पर तत्कालीन एक्सईएन अमित राज चित्रांशी ने 2.29 करोड़ का जुर्माना ठोंककर नोटिस भेजा। हालांकि, जैसे ही मामला ठंडे बस्ते में गया, वर्तमान एक्सईएन रंजीत चौधरी ने जुर्माना कम करके 60 लाख कर दिया।

उनका कहना है कि पहले बिजली चोरी (Electricity theft) के जुर्माना की गणना सही तरीके से नहीं की गई थी। हालांकि, यह तो पड़ताल का विषय है कि पहले जुर्माना गलत लगाया गया या बाद में। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जुर्माने की रकम में इतना भारी अंतर आया कैसे? प्रकरण कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब के यहां अपील में है। 76 किलोवॉट की बिजली चोरी के शमन शुल्क को लेकर विवाद है, जो लगभग छह लाख रुपये बनता है। उधर, रिजॉर्ट मालिक पांच किलोवॉट का शमन शुल्क देने पर अड़ा है, जो 50 हजार रुपये ही बनता है।

मुख्य अभियंता अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में 23 जून को रिजॉर्ट पर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। इलाके में तैनात एक्सईएन अमित राज चित्रांशी एवं एसडीओ आशुतोष गुप्ता को चोरी का पता ही नहीं चला। लिहाजा दोनों को हटाकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। तब सवाल भी उठा था कि जब यहां बिजली मीटर की रीडिंग ली जाती थी तो इन इंजीनियरों को इसका पता कैसे नहीं चला?

रिश्वत में निलंबित हो चुका था जेई

इस बिजली चोरी के खुलासे से लगभग 20 दिन पहले जेई ओम प्रकाश का घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया था। बीकेटी डिवीजन में लंबे समय तक तैनात ओम प्रकाश ने खूब मनमानी की। सूत्र बताते है कि पावर कॉर्पोरेशन उसे बर्खास्त करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

सही नहीं थी पहले की जुर्माना गणना

विद्युत वितरण खंड बीकेटी, लेसा, ट्रांस गोमती जोन अधिशासी अभियंता रंजीत चौधरी का कहना है कि बिजली चोरी के जुर्माने की गणना पूर्व के एक्सईएन अमित राज चित्रांशी की ओर से सही तरीके से नहीं की गई थी। मैंने सुनवाई के दौरान अंतिम रूप से राजस्व का निर्धारण कर लगभग 60 लाख रुपये किया।

Tags: dr roashan jacobelectricity theftLucknow Newspower corporationuppcl
Previous Post

डेंगू के डंक का कहर, लखनऊ में मिले 41 नए मरीज

Next Post

JNU PG की दूसरी मेरिट लिस्‍ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
JNU professor Rajiv Sijaria suspended

JNU PG की दूसरी मेरिट लिस्‍ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Dahi Paratha

ब्रेकफास्ट में बनाएं स्पेशल टेस्टी पराठा, खाकर सब हो जाएंगे खुश

25/07/2025
waxing

वैक्सिंग के बाद करें ये काम, पैरों की बनी रहेगी सुंदरता

16/04/2025
putin

रूसी राष्‍ट्रपति Putin ने खुद ही बिल पर किए हस्‍ताक्षर, तानाशाही की आहट

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version