• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग नाती ने साथियों के साथ मिलकर की थी नानी की हत्या, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। जनपद की पुलिस ने मंगलवार को दो महिलाओं की हत्याओं (Murder) की गुत्थी सुलझा ली है। एक नाबालिग नाती ने अपनी रिश्ते की नानी के हत्या साथियों के संग मिलकर इसलिए कर दी कि उसे अपनी नानी के पास बहुत अधिक रुपये रहने की उम्मीद थी और उसने लूट का प्लान बनाया। लूट में नाकाम होने पर उसने नानी को मौत के घाट उतार दिया।

दूसरे मामले में एक युवक अपनी मां पर टेम्पो खरीदने के लिए जमीन बेचने का दबाव बना रहा था, जब मां ने जमीन नहीं भेजी तो बेटे ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग नाती व उसके साथियों और मां की हत्या करने वाले बेटे की गिरफ्तार किया है।

पहली वारदात मोदीनगर के सीकरी कलां गांव की है, जहां 13 अक्टूबर को सरोज नाम एक महिला की हत्या कर दी गई थी। उसका शव घर के आंगन में ही मिला था। जांच में पुलिस का शक सरोज के नाती पर गया और उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की । उसने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि उसकी नानी कुछ दिन पहले उसके घर आई थी। तब नानी ने कहा था कि वह 50-60 लाख रुपये का प्लॉट खरीदना चाहती।

इसके बाद उसे यह विश्वास हो गया था कि नानी के पास काफी रुपये है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नानी के यहां लूटपाट की योजना बनाई। 12-13 अक्टूबर की रात को वह अपने साथियों के साथ नानी के घर पहुंचकर उनसे 50 लाख रुपये हवाले करने को कहा, सरोज ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी गला दबाकर एवं चोट मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने हत्याकांड में नाबालिग नाती व अन्य आरोपित मनीषा व दीपक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मनीष व सचिन फरार हो गए हैं।

दूसरी घटना हृदयपुर मंडोला गांव की है, यहां पर अनीसा नाम की महिला हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने अनीसा के बेटे जावेद और गुल्लू को गिरफ्तार किया है। जावेद ने पुलिस को बताया कि टेम्पो खरीदने के लिए अपनी मां पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था, लेकिन मां ने कहा कि वह जमीन नहीं बचेगी भले ही अपनी बेटी को देना पड़े। जिससे परेशान होकर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: ghaziabad news
Previous Post

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

Next Post

छात्रा से रेप के मामले में शिक्षक को 10 साल की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Imprisonment

छात्रा से रेप के मामले में शिक्षक को 10 साल की कैद

यह भी पढ़ें

Heeraba

मां को देखने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, डॉक्टरों ने स्थिर बताई हीरा बा की हालत

28/12/2022
cm dhami

समाज के कमजोर वर्गों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री धामी

04/01/2026
Vande Bharat Express

बंगाल जा रही भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटा ट्रेन का शीशा

15/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version