• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों की स्कूल यूनीफार्म और बैग का पैसा अभिभावकों के खाते में जायेगा

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा आठ तक के छात्र छात्राओं की यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा तथा स्कूल बैग का पैसा छात्र-छात्राओं के माता पिता अथवा अभिभावकों के खातों में भेजे जाने के प्रस्ताव को योगी मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में शुक्रवार को यह मंजूरी दी गयी। फ्री यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग के लिए एक करोड़ 60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 1800 करोड़ रुपये की धनराशि अन्तरित की जाएगी।

इस फैसले से निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा के लिये धनराशि उपलब्ध कराने की पारदर्शी व्यवस्था स्थापित हो सकेगी तथा हस्तान्तरित धनराशि का ऑडिट ट्रेल रहेगा। विद्यालयों में नामांकित सभी बच्चों को एक साथ ही यूनीफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग एवं स्वेटर उपलब्ध हो सकेंगी।

इससे स्थानीय स्तर पर बाजार विकसित होगा, जिसके फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। छात्र-छात्राओं को समय से सुविधाएं उपलब्ध होने से उनकी उपस्थिति एवं सीखने-सिखाने के वातावरण में सुधार होगा।

भारतीयता के प्रतीक और साक्षात धर्म हैं भगवान श्रीराम : योगी

ज्ञातव्य है कि अभी कक्षा 01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनीफॉर्म केन्द्र एवं राज्य सरकार के बजट से तथा जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग राज्य सरकार के बजट से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इससे छात्र-छात्राओं को यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा तथा स्कूल बैग की ससमय आपूर्ति एक चुनौती बनी रहती है तथा गुणवत्ता के सम्बन्ध में कभी-कभी शिकायतें भी प्राप्त होती हैं। इसके मद्देनजर मंत्रिपरिषद द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsyogi cabinet meeting
Previous Post

भारतीयता के प्रतीक और साक्षात धर्म हैं भगवान श्रीराम : योगी

Next Post

जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post

जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

international yoga day

राम की पैड़ी पर भव्य रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

18/06/2022
Coconut Oil

चेहरे पर लगाएं ये चीजें, पाएं मुलायम और दमकती त्वचा

21/06/2026
Arrested

15 लाख रूपये के स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

19/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version