• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन के लिए शुभ रहेगा अक्टूबर का महीना, ये लोग रहें सावधान, जानिए मासिक अंकराशि भविष्यफल

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
birthday

birthday

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा।

उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए अक्टूबर का महीना…

मूलांक 1-  माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। माह के आरंभ में आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। नए-नए विचारों का आगमन होगा। मुश्किल कार्य भी आसानी से बन सकेंगे। माह के मध्य में निवेश पर ध्यान दें। किसी अनुभवी से सलाह कर ही निवेश करें।

माह के मध्य में व्यापार में हानि हो सकती है। माह के अंत में स्थितियों में बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। इस माह परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी। माह के अंत में मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- इस माह अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। माह के आरंभ में संयम के साथ आगे बढ़ें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

माह के मध्य में कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। माह के अंत में मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। माह के अंत में वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मन की बातों को किसी के सामने उजागर न करें। माह के अंत में बदलाव की स्थिति रहेगी। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 4- इस माह स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। माह के आरंभ में आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के मध्य में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। माह के अंत में स्थितियां फिर से अनुकूल रहेंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। माह के अंत में पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 5- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। माह के आरंभ में आत्मविश्वास बनाए रखें। माह के मध्य में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति का अनुभव होगा। माह के अंत में व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 6- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। माह के आरंभ में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। नए निवेश के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें।

अहंकार की भावना से दूर रहें। माह के अंत में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। माह के अंत में मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 7- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। व्यस्तता बनी रहेगी। माह के आरंभ में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। माह के मध्य में आय के नए मार्ग विकसित हो सकते हैं। माह के मध्य में विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं।

विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। माह के अंत में परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। बाहरी हस्तक्षेप से हानि हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी।

परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात भी संभव है। माह के अंत में स्थितियों में बदलाव आ सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 9- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सावधानी बरतें। माह के आरंभ में महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। माह के मध्य में स्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी।

व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के अंत में संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Tags: AstrologyHoroscopenumerology
Previous Post

महिषासुर मर्दिनी का डोली पर आगमन से बढ़ेंगी परेशानियां, हाथी पर प्रस्थान रहेगा शुभ

Next Post

Breakfast में बनाए पेस्टो सॉस के साथ पेनी पास्ता, बच्चे हो जाएंगे खुश

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post
Penny pasta

Breakfast में बनाए पेस्टो सॉस के साथ पेनी पास्ता, बच्चे हो जाएंगे खुश

यह भी पढ़ें

Shifting tips

नए घर में शिफ्टिंग करना होगा आसान, फॉलो करें ये टिप्स

18/02/2026
Explosion

पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट, चार किशोर झुलसे

10/11/2023
हनुमानगढ़ी

जानें श्रीराम के दर्शन से पहले हनुमानजी की आज्ञा क्यों है जरूरी?

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version