• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.42 करोड़ के करीब, 10.21 लाख से अधिक कालकवलित

Desk by Desk
02/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से विश्वभर में करीब 3.42 करोड़ संक्रमित हैं और 10.21 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में तीन करोड़ 42 लाख पांच हजार सात सौ 55 लोग संक्रमित हो चुके है तथा अब तक 10 लाख 21 हजार सात सौ 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.07 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 72.77 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

इरफान पठान के मुताबित क्यों संघर्ष कर रहा है CSK: IPL 2020

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 63,94,069 हो गयी है।

पिछले 24 घंटों में 78,877 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 53,52,078 हो गयी है। संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों की संख्या 1512 बढ़कर 9,42,217 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1095 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 99,773 हो गयी है।

केरल ने कोरोना कंट्रोल करने के लिए पूरे राज्य में धारा 144 लागू की

ब्राजील में अब तक लगभग 48.47 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1.44 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.79 लाख हो गई है तथा 20,796 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक करीब 8.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,1996 लोगों ने जान गंवाई है।

पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 8.14 से अधिक लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 32,463 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन कोरोना संक्रमितों की संख्या में सातवें स्थान पर आ गया है जहां यह संख्या 7.78 लाख हो गयी है। वहीं यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 31,973 हो गयी हैं।

लखनऊ : एक हफ्ते तक बंधक बनाकर दलित छात्रा के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

अर्जेंटीना ने कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 7.65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 20,288 लोगों की मौत हुयी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक करीब 7.48 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 78,078 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 6.76 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,866 लोगों की मृत्यु हुई है।

कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने चिली को पीछे छोड़ दिया है। यहां इसकी चपेट में अब तक 6.16 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 32,034 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 4.64 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,822 लोगों की मौत हुई है।

ब्रिटेन में कोरोना से अब तक लगभग 4.62 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,292 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 4.61 लाख से अधिक लोग संक्रमित है जबकि 26,380 लोगों की मौत हो चुकी है। इराक ने कोरोना संक्रमितों के मामले में सऊदी अरब, पाकिस्तान और बंगलादेश को पीछे छोड़ दिया है।

महाराष्ट्र : एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने झरने में कूदकर की आत्महत्या

यहां संक्रमितों की संख्या 3.67 लाख है वहीं 9,231 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.64 लाख हो गई है तथा 5272 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब में कोरोना के 3.35 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 4,794 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,262 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 3.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,918 लोगों की मौत हुई है।

डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी आई संक्रमण की चपेट में

फिलीपींस में संक्रमितों की संख्या लगभग 3.14 लाख से अधिक हो गई है और 5,562 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक लगभग 3.13 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,499 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक 2.95 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,509 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 2.91 लाख से अधिक हो गयी है तथा 10,856 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 11355, बेल्जियम में 10023, कनाडा में 9368, बोलीविया में 8001, नीदरलैंड में 6,470, स्वीडन में 5893, मिस्र में 5946, चीन में 4739, रोमानिया में 4,862, यूक्रेन में 4,288, ग्वाटेमाला में 3261, पोलैंड में 2543, पनामा में 2,387, होंडुरास में 2,380 और स्विट्जरलैंड में 2074 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghanteonline.comAustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in indiacoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस के लक्षणदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

इरफान पठान के मुताबित क्यों संघर्ष कर रहा है CSK: IPL 2020

Next Post

कीकू शारदा ने मजेदार अंदाज में सुनाई ब्रेकिंग न्यूज, नहीं रुकेगी हंसी

Desk

Desk

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post
kiku shrda

कीकू शारदा ने मजेदार अंदाज में सुनाई ब्रेकिंग न्यूज, नहीं रुकेगी हंसी

यह भी पढ़ें

hrithik saif

Vikram Vedha के हिंदी रीमेक में सैफ़ अली ख़ान के सामने होंगे ऋतिक रोशन

25/12/2020
racial assault

भारतीय मूल की चार महिलाओं पर नस्लीय हमला, आरोपित महिला गिरफ्तार

26/08/2022
Bada Mangal

ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल आज, जानें बजरंगबली का प्रिय भोग

13/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version