• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एकलौता भाई देश की रक्षा में शहीद तो बहन को विदा करने पहुंच गए सेना के जवान

Writer D by Writer D
15/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शहीद की बहन को अपने एकलौते भाई की शादी में कमी खल रही थी लेकिन शादी के समय का नज़ारा ही अलग था। बहन के एक नहीं दर्जन भर से ज्यादा भाई विवाह की रस्में निभा रहे थे। यह देखकर वहां मौजूद हर कोई भाव विह्वल था।

दरअसल, रायबरेली में सोमवार को केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने अपने शहीद साथी शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन की शादी में चुनरी पकड़ने की रस्म अदा की और भाई का फर्ज निभाया। कुछ जवान वर्दी में थे, बाकी सादे कपड़ों में थे। जैसे ही बल के जवानों की टोली रायबरेली के मलिकमऊ कॉलोनी स्थित शैलेंद्र सिंह के घर पर पहुंची, तो विवाह समारोह में मौजूद लोग भावुक हो गए।

दुल्हन के फेरों पर जाते समय सीआरपीएफ जवानों ने मंडप की चुनरी पकड़ी। उस वक्त कई लोगों की आंखें भर आईं। उनके परिजन देखकर भावुक हुए और अपने बेटे शैलेंद्र प्रताप सिंह की यादों को ताजा किया।

रायबरेली में इस बहन को विदा करने आ पहुंचे ये जवान pic.twitter.com/8A8kT0fMUh

— ajay singh (@ajaysin56303829) December 14, 2021

नरेंद्र बहादुर सिंह कहते हैं कि सीआरपीएफ के जवानों ने मन मोह लिया। मैंने एक बेटा खाेया और मुझे सैकड़ों बेटे मिल गए। बेटी के विवाह में उनका आना और भाई की तरह जिम्मेदारियों को निभाना, हम कभी नहीं भूलेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल ही शैलेंद्र प्रताप सिंह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गए थे। साल 2008 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए शैलेंद्र प्रताप, बल की 110वीं बटालियन में तैनात थे। उनकी कंपनी सोपोर में थी।

UPTET पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर अरेस्ट, व्यापम घोटाले में जा चुका है जेल

आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शैलेंद्र प्रताप सिंह को गोली लगी थी और वह शहीद हो हुए थे। शैलेंद्र प्रताप सिंह का नौ साल का बेटा कुशाग्र है। तब दो बहनों का विवाह हो चुका था। कल तीसरी बहन ज्योति की शादी थी।

Tags: CRPFraibarelliy nesup news
Previous Post

UPTET पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर अरेस्ट, व्यापम घोटाले में जा चुका है जेल

Next Post

मायावती को लगा झटका, पूर्व विधायक भगवान सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
Next Post

मायावती को लगा झटका, पूर्व विधायक भगवान सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता

यह भी पढ़ें

Chhena Rasgulla

ऐसे बनाएं बंगाली रसगुल्ला, खाते ही मुंह से निकलेगा मुंह

04/07/2026
Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय, संवर जाएगा अपना जीवन

16/11/2023

जेल में बंद मुख्तार अंसारी के घर गूंजी किलकारियां, बेटे अब्बास ने शेयर की तस्वीर

21/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version