• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव पार्टी लड़ रही है, व्यक्ति नहीं : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
31/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता से अपील की है कि प्रदेश के कल्याण के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा, नरेन्द्र मोदी और योगी के नाम पर मतदान करें। एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि कुछ विधायकों के सामने सत्ता विरोधी लहर का संकट है तो उन्होंने कहा कि संभव है, अधिक अपेक्षाओं के चलते कुछ विधायक जनता की असंतुष्टि झेल रहे हों लेकिन उनकी अपील है कि जनता भाजपा के चुनाव चिह्न, मोदी और योगी के नाम मतदान करे।

आदित्यनाथ ने कहा कि इस अपील का आधार यह है कि जिस तरह भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाया, उससे जनता खुश है। भाजपा ने गरीबों को मकान, बिजली, मुफ्त राशन जैसी तमाम सुविधाएं दीं और प्रदेश में विकास सुनिश्चित किया। इन कामों को देखते हुए जनता भाजपा, मोदी और योगी के नाम पर वोट दे। एक अन्य सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि मोदी और योगी भी भाजपा के ही नाम पर हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव वैसे भी पार्टी लड़ रही है, व्यक्ति नहीं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि चुनाव में मतदान भाजपा के पक्ष में होगा।

योगी ने अखिलेश यादव के पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को उठाने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना तो मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में 2004 में लायी गयी थी। अगर यह बुरी थी तो लागू क्यों की। 2012 से 2017 तक बतौर मुख्यमंत्री, अखिलेश ने क्यों मौन साधे रखा।

विधानसभा चुनाव में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटे : डीके ठाकुर

अब चुनाव के समय ही अखिलेश ने यह मामला क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने हमेशा कर्मचारियों के हितों के विपरीत काम किया। भाजपा सरकार ने सपा सरकार के समय बंद की गयीं वृद्ध, दिव्यांग, विधवा पेंशन शुरू करने का बीड़ा उठाया।

मुख्यमंत्री योगी ने फ्री बिजली देने की बात पर भी सपा को आड़े हाथ लिया और कहा कि अपने शासनकाल में बिजली न देने वाली सपा मुफ्त बिजली की बात का रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार का घोटाला ही था जिसके तहत 16 रुपये तक प्रति यूनिट बिजली खरीद की गयी। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार के आने के बाद वही बिजली एक तिहाई दाम पर खरीदी गयी।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

विधानसभा चुनाव में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटे : डीके ठाकुर

Next Post

इतना वोट देना की BJP नेताओं की चर्बी उतार जाए : जयंत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
Jayant Chaudhary

इतना वोट देना की BJP नेताओं की चर्बी उतार जाए : जयंत

यह भी पढ़ें

Hina Khan wearing Papa's T-shirt came live, said she is taking care herself

हिना खान पापा की टीशर्ट पहन आई लाइव, कहा खुद को संभाल रही

13/05/2021
Atik Ahmed

बाहुबली अतीक के करीबी अजय पाल के 12 करोड़ के भवन पर चला पीडीए का बुलडोजर

16/01/2021
cattle smuggling gang

फर्जी गृह मंत्री बनकर मंत्री बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

22/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version