• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालू खदानों में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, एक और युवक को गोली मारी

Writer D by Writer D
01/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
shot

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा जनपद के बालू खदानों में आए दिन हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन हिंसक घटनाओं में कई लोग बेमौत मारे जाते हैं। ताजा घटना जिले के पैलानी थाना क्षेत्र एक बालू खदान में हुई। जहां रात में खदान संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष पैलानी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात शुभम (26) पुत्र संजय सिंह निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश जो खपटिहा बालू खदान में संचालन का काम करते हैं। रात में जब बालू भरे ट्रक निकाले जा रहे थे। उसी समय अंधेरे का फायदा उठाते हुए किसी व्यक्ति ने उनके पैर में गोली मार दी। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां हालत सीरियस होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि बालू खदानों में आए दिन गोली चलने की घटनाएं हो रही है और पुलिस कुछ भी करने में नाकाम रहती है। कभी कमीशन खदान संचालक के गुर्गे आपस में भिड़ जाते हैं तो कभी अवैध धन उगाही को लेकर हिंसक घटनाएं होती है। विगत 14 मई को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहूरेटा में केन नदी स्थित मौरंग खदान के पोस्ट पर भदोही निवासी युवक विनय सिंह की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।

इसी तरह हाल ही में मरौली घाट पर दो खदान कर्मचारियों के बीच भिड़ंत हो गई। चार पहिया वाहन से पहुंचे लोगों ने दूसरे खंड के कर्मचारी को जमकर मारा पीटा।इसी तरह नरैनी थाना क्षेत्र के बिल्हरका बालू खदान पर भी गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी है जिसमें एक युवक घायल हुआ था। इस तरह आए दिन बालू खदान में हिंसक घटनाएं हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। अगर इन हिंसक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

केवल खाद्यान्न उत्पादन से किसानों की आय नहीं बढ़ सकती : शाही

Next Post

‘सबसे बड़ा गुरु मंत्र, अपने राज किसी को भी मत बताओ’ -आचार्य चाणक्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

'सबसे बड़ा गुरु मंत्र, अपने राज किसी को भी मत बताओ' -आचार्य चाणक्य

यह भी पढ़ें

Google

रूस ने गूगल पर लगाया 1,44,000 डॉलर का जुर्माना

16/04/2022

फैंस को फिल्म ‘माइकल’ का इंतजार, मेकर्स ने रिलीज किया पोस्टर

07/05/2022
farmer protest

लाल किले की घटना पर किसानों ने मांगी माफी, 1 फरवरी को संसद मार्च किया रद्द

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version