• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्राह्मण वोट पर बिछी सियासी बिसात, यूपी चुनाव से पहले सपा-भाजपा में वार-पलटवार

Writer D by Writer D
08/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Brajesh Pathak-Akhilesh Yadav

Brajesh Pathak-Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी बीच ब्राह्मण वोट (Brahmin Vote) को लेकर बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) आमने-सामने आ गई हैं। अखिलेश यादव के ‘PDA में पंडित भी शामिल हैं’ वाले बयान के बाद शुरू हुई सियासी बहस अब आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई है।

अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार करते हुए कहा कि किसी समाज का विकास केवल एक परिवार को सत्ता में पहुंचाने से नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सभी वर्गों को बराबर अवसर, न्याय और सम्मान मिलना जरूरी है।

‘अखिलेश ब्राह्मणों के लिए बोलें तो दिक्कत क्यों?’

बीजेपी के हमले के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने ब्रजेश पाठक को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव ब्राह्मण समाज के लिए कुछ बोल रहे हैं तो इसमें बीजेपी को आपत्ति क्यों हो रही है?

संतोष पांडेय ने दावा किया कि ब्राह्मण समाज उपमुख्यमंत्री से उम्मीद लगाए हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रजेश पाठक समाज के सवालों का जवाब देने के बजाय अखिलेश यादव पर हमला कर रहे हैं।

सपा ने पुराने मुद्दों से घेरा

संतोष पांडेय ने अपने पलटवार में कई पुराने और संवेदनशील मामलों का जिक्र किया। उन्होंने शंकराचार्य, विजय मिश्रा, खुशी दुबे, डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी और कबीर तिवारी से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए ब्रजेश पाठक से जवाब मांगा।

सपा नेता ने सवाल किया कि अगर बीजेपी खुद को ब्राह्मण समाज का हितैषी बताती है तो उसे इन मुद्दों पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

क्या बदल रहा है सपा का सामाजिक समीकरण?

अखिलेश यादव के ‘PDA में पंडित’ वाले बयान को सपा की रणनीति में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अब 2027 की तैयारियों में जुटी है और अलग-अलग सामाजिक समूहों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है।

ब्राह्मण समाज को लेकर सपा की सक्रियता बीजेपी के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह वर्ग उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाता रहा है।

चुनाव से पहले बढ़ेगा सियासी तापमान

अभी विधानसभा चुनाव में समय है, लेकिन बीजेपी और सपा के बीच जिस तरह ब्राह्मण वोट को लेकर बयानबाजी शुरू हुई है, उससे साफ है कि सामाजिक समीकरणों की लड़ाई जल्द तेज होने वाली है।

एक तरफ बीजेपी अखिलेश यादव के बयान को चुनावी मजबूरी बता रही है, तो दूसरी तरफ सपा सरकार और बीजेपी नेतृत्व से ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांग रही है। आने वाले महीनों में यह देखना अहम होगा कि ब्राह्मण वोट को लेकर चल रही यह जुबानी जंग किस तरह के राजनीतिक समीकरण में बदलती है।

Tags: Lucknow Newsup election 2027up news
Previous Post

भाई अबान के जनाजे में शामिल होने कड़ी सुरक्षा में झांसी जेल से निकला अली

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में 146.32 करोड़ रुपये डीबीटी से हस्तांतरित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
Next Post
CM Dhami transferred pension funds worth ₹146.32 crore via DBT.

मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में 146.32 करोड़ रुपये डीबीटी से हस्तांतरित

यह भी पढ़ें

mirror

शीशे से जुड़ी ये गलतियां घर में लाती है दरिद्रता

23/07/2024

असम विधानसभा चुनाव : सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने माजुली से भर्चा परचा

09/03/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग टिफिन बैठक कर किया संवाद, बोले-विशेष क्षण

31/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version