• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम लोगों की राजनीति सेवा के लिए है, स्वार्थ के लिए नहीं : नीतीश कुमार

Writer D by Writer D
10/01/2021
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों के राज्य में मध्यावधि चुनाव होने के दावों के बीच आज कहा कि उनकी सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी और पराजित उम्मीदवार निर्वाचन परिणाम को भूलकर अपने-अपने क्षेत्र की सेवा में मजबूती से लग जाएं।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की उपस्थिति में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी एवं राज्य परिषद की पहले दिन की बैठक में अपने संबोधन में जोर देकर कहा, “सरकार पूरे पांच साल चलेगी। समाज के हर तबके के बीच जाइए और हर तबके के उत्थान के लिए काम करिए। आप देखिएगा कि आने वाले समय में हमलोग पहले से अधिक मजबूत होकर उभरेंगे।”

श्री कुमार ने सभी पराजित उम्मीदवारों से कहा, “चुनाव परिणाम को भूलकर पूरी मजबूती के साथ काम में लग जाइए। अपने क्षेत्र की सेवा उसी तरह कीजिए जैसे आप चुनाव जीतकर करते। हमलोग समाजवादी सोच के लोग हैं। गांधी, जेपी, लोहिया, अंबेडकर और कर्पूरी को मानने वाले लोग हैं। हम लोगों की राजनीति सेवा के लिए है, स्वार्थ के लिए नहीं।”

वेल्डिंग करने के दौरान करेंट की चपेट में आया वेल्डर, अस्पताल में हुई मौत

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस बार उन्होंने सबके कहने पर और दबाव देने पर मुख्यमंत्री का पद स्वीकार किया। जनता की सेवा ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवारों को जिन्होंने वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, सबके लिए एक समान रूप से काम करना है।

श्री कुमार ने किसी का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि आजकल लोग सोशल मीडिया का उपयोग दुष्प्रचार के लिए करते हैं। तरह-तरह का भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि आप उसका उपयोग लोगों के बीच अपनी सकारात्मक बातों को रखने में करिए। लोगों को, खासकर नई पीढ़ी को सजग करके सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जो कुछ पाने की लालसा से इस पार्टी में हैं, ये पार्टी उनलोगों के लिए नहीं है। जो नि:स्वार्थ भाव से काम करते हैं और दिन-रात मेहनत कर रहे हैं उन्हें जरूर आगे बढ़ाया जाएगा।

गौरतलब है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में हार के कारणों के विश्लेषण करने के लिए हाल ही में हुई राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बैठक में प्रतिपक्ष एवं राजद के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने दावा किया था कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होना निश्चित है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार का 16 नवंबर 2020 को गठन होने के डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने को लेकर भी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चलने की अटकलें जोरों पर है।

Tags: bihar newsbihar politicsNitish Kumar
Previous Post

जब तक मोदी हैं किसान का कोई अहित नहीं कर सकता है : श्रीकांत

Next Post

स्पेन में तूफान का कहर, चार लोगों की मौत, उड़ानें व ट्रेनें रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

15/10/2026
उत्तराखंड

ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव पारिस्थितिकी संरक्षण एवं स्थानीय जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाकर तैयार किये जाएं: प्रमुख सचिव

15/10/2026
Next Post
Storm in spain

स्पेन में तूफान का कहर, चार लोगों की मौत, उड़ानें व ट्रेनें रद्द

यह भी पढ़ें

Foreign Exchange Reserve

देश का विदेशी मुद्रा भंडार ढाई अरब से बढ़कर पहुंचा 575 अरब डॉलर के पार

29/11/2020

यूपी में 8 करोड़ लोगों को मिल गई टीके की दोनों डोज

11/01/2022
बेंजामिन नेतन्याहु

तीसरे खाड़ी देश के साथ शांति समझौता करने पर गर्व महसूस कर रहा हूं : नेतन्याहु

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version