• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो साल तक ‘राजकुमार’ को जानवरों की तरह बंधक बनाकर रखा, आरोपी फरार

Writer D by Writer D
05/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
hostage for two years

दो साल तक भूसे की कोठरी में बंधक बनाकर रखा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की बिलासपुर तहसील में एक किशोर को भूसे की कोठरी में दो साल तक जानवरों की तरह बंधक बना कर फार्म का कामकाज कराने का मामला प्रकाश में आया है।

बिहार की राजधानी पटना का निवासी राजकुमार नामक 13 वर्षीय किशोर की मदद के लिये फेरी लगाकर गुजर बसर करने वाले मोहम्मद इरदीस अंसारी उर्फ पप्पू फरिश्ता बन कर आया और पुलिस और श्रम अधिकारियों की मदद से उसे नरक के समान काल कोठरी से मुक्त कराया। इंसानियत को तार-तार करने वाली चाइल्ड ट्रैफिकिंग की घटना प्रकाश में आने के बाद आरोपी अपने फार्म से फरार हो गया।

रामपुर निवासी मोेहम्मद इदरीस अंसारी उर्फ पप्पू कपड़े की फेरी करते हैं। कपड़े बेचने के दौरान बिलासपुर तहसील के गांव छोटी गोदी में उन्हे एक बच्चा फार्म हाउस में भूसे के साथ कैद मिला। कोठरी की छोटी सी खिड़की से खामोशी से उसने पप्पू अंसारी से मदद मांगी और बताया कि उसे यहां दो साल से कैद रखा गया। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती है। साथ ही उसे भूसे के कमरे में बंद कर दिया जाता है। इस पर पप्पू अंसारी ने उसका एक फोटो अपने मोबाइल फोन के कैमरे से खींच लिया और चुपचाप वहां से आकर अपने मित्रों को घटना सुनाई।

मौसम विभाग के चेतावनी! इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

पप्पू और उनके मित्रों ने बच्चे के द्वारा बताये गये बिहार के पटना में उसका पता अपने सम्पर्कों के माध्यम से ढूंढने की कोशिश की और आखिरकार वह कामयाब हो गये। परिवार से सम्पर्क साधने पर पता चला कि विनोद चौधरी का लड़का राजकुमार पिछले दो साल से गायब है। हरकत मे आये परिवार वाले रामपुर पहुंच गये जिन्हे कांग्रेस के स्थानीय नेता सिफत अली खां ने पुलिस अधीक्षक और सहायक श्रमायुक्त से मिलवाया।

पुलिस बल के साथ परिजन मौके पर पहुंचे तो राजकुमार वहां कैद पाया गया। बच्चे को आजाद करा कर परिवार और पुलिस उसे सुरक्षित स्थान पर ले आये। बच्चे से बातचीत में पता चला कि उसे बिहार के पटना में स्थित एक गुरूद्वारे में लंगर खाने के दौरान रामपुर के गांव छोटी गोदी का निवासी स्वर्ण सिंह बहला फुसलाकर रामपुर ले आया।

यूपी में 15 फरवरी से स्कूल खोलने का प्रस्ताव सीएम योगी लेंगे अंतिम निर्णय

मासूम के अनुसार दो साल पहले झांसा देकर लाये गये बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे भूसे के कमरे में बंद रखा जाता था। उससे फार्म के काम कराये जाते और उसे आधा पेट खाने को दिया जाता। घर जाने की जिद करने पर कभी कभी उसे रूपये देकर भी बहलाया जाता।

अब आरोपी स्वर्ण सिंह अपनी अमानवीय करतूत के चलते फार्म हाउस से फरार है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।

Tags: crime newsRampur Newsup news
Previous Post

मौसम विभाग के चेतावनी! इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

Next Post

रेपो दर चार प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत यथावत : आरबीआई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Next Post
RBI

रेपो दर चार प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत यथावत : आरबीआई

यह भी पढ़ें

Shivraj Singh Chauhan

‘… जस की तस रख दीनी चदरिया’, हाथ जोड़कर बोले शिवराज सिंह चौहान

13/12/2023
कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग

भीषण आग से राइस मिल जलकर हुई राख़, 10 लाख से अधिक का हुआ नुकसान

01/03/2021
mukhtar ansari

बांदा जेल से हटाया गया पुराना स्टाफ, मुख्तार सेल के नए स्टाफ पर रहेगी खुफिया नजर

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version