• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंहासों की समस्या से पाएं छुटकारा

Writer D by Writer D
19/09/2025
in फैशन/शैली
0
Pimples

Pimples

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत और बेदाग त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन बारिश के मौसम में इस चाहत पर तब पानी फिर जाता हैं जब मुंहासों या पिंपल की समस्या पनपने लगती हैं। खासकर जिनकी त्वचा ऑयली यानी तैलीय है, उन्हें पिंपल (Pimples) ज्यादा परेशान करते हैं। नमी और बैक्टीरिया ज्यादा पनपने के कारण बारिश के मौसम में त्वचा की अधिक देखभाल करनी पड़ती है। पिंपल्स के निशान हमारी त्वचा की समस्याओं में सबसे भयावह है। चेहरे पर पिम्पल्स होना आम बात है लेकिन पिम्पल्स ठीक होने के बाद इसके छूटे हुए निशान के स्ट्रेस का एक अलग ही लेवल होता है। मुंहासों (Pimples) से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं जिनके इस्तेमाल से मुंहासे तो ठीक हो जाते हैं लेकिन निशान रह जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कुदरती उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से मुंहासों के साथ ही इनके निशान से भी छुटकारा मिलेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

संतरे के छिलके का पाउडर

साइट्रिक एसिड की अच्छाई से भरपूर संतरे के छिलके का पाउडर उन लोगों के लिए एक आशीर्वाद है जो अपनी त्वचा से पिंपल्स के निशान को हटाना नहीं जानते हैं। संतरे के छिलके के चूर्ण को बराबर भाग में शहद के साथ मिलाएं। सभी गांठों को हटाने और एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं जो कि पिंपल्स से प्रभावित हैं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें। पिंपल्स के निशान हटाने के लिए इसे हर दूसरे दिन में एक बार आजमाएं ।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल भी एक्ने स्कार यानी मुंहासों के निशान को हटाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, को मुंहासों और दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप जैतून के तेल के टी ट्री ऑयल की 2-4 बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। सुबह उठकर पानी से चेहरे को धो लें।

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ही आपके चेहरे से एक्सट्रा ऑयल भी निकाल देता है। एलोवेरा जेल को रात में लगाना सबसे ज्यादा कारगर है। एलोवेरा जेल में 4-5 ड्रॉप्स टी ट्री ऑयल की डालकर इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे रेग्युलर लगाने से आपके पुराने से पुराने पिम्पल्स के निशान भी चेहरे से हट जाएंगे।

दालचीनी

यह एक ऐसा उपाय है जो मुंहासों के मामले में कभी फेल नहीं होता। शहद और दालचीनी को मिलाकर जब एक साथ मुंहासों पर लगाया जाता है, तो उनके एंटीबैक्‍टीरियल गुण चेहरे को बेदाग बनाकर मुंहासों का सफाया कर देते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर मिनाएं और मुहांसों पर एक कॉटन बॉल की मदद से लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे अच्छी तरह से धो लें।

ग्रीन टी

स्किन के लिए ग्रीन टी बहुत फायदेमंद है। पानी में ग्रीन टी बैग डालकर इसे गर्म कर लें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे मुंहासे पर लगाएं। ये मुंहासों (Pimples)  को रातोंरात खत्म कर देता है। ग्रीन टी के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों के सूजन को कम कर देते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी तैलीय और मुँहासे (Pimples)  प्रवण त्वचा के लिए अच्छी है और यह अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर, उनको रोम छिद्र से मुक्त करती है। मुल्तानी मिट्टी के बराबर, चंदन पाउडर और गुलाब जल के अनुपात को मिक्स करें। आप पेस्ट में एक बेहतर स्थिरता लाने के लिए और गुलाब जल को मिला सकते हैं। अपने चेहरे पर यह गीली मिट्टी पैक लगाएं। सूख जाने के बाद इसको धो लें।

नारियल का तेल

नारियल के तेल में जीवाणुरोधी यौगिक के साथ ही विटामिन-ई होता है। इसी वजह से नारियल के तेल का इस्तेमाल पिम्पल हटाने के उपाय और इसकी वजह से चेहरे में पड़ने वाले धब्बों के उपचार के रूप में किया जा सकता है। पिंपल हटाने के घरेलू नुस्खे के रूप नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए पहले इसकी कुछ बूंदों में थोड़ा सा शहद मिलाएं। फिर इसे अच्छे से फेंटकर चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू

एक छोटी कटोरी में नींबू का रस निकाल लें और उस रस में रुई का छोटा-सा टुकड़ा डुबो लें। सोने से पहले रुई से नींबू के रस को एक्ने वाली जगह पर लगाएं। रात भर नींबू के रस को लगा रहने दें और अगले दिन सुबह उसे पानी से धो लें।

नीम

मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए नीम भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। आप चाहे तो नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट फेस पर लगा सकते हैं या नीम की पत्तियों को पानी में उबाल कर इससे अपना चेहरा साफ कर सकते हैं।

Tags: home remedies for monsoon breakoutshow to prevent pimples in monsoonmonsoon skincare tipsnatural remedies for monsoon acnepimple remedies during monsoon
Previous Post

नाक पर पड़ गए चश्मे के निशान, तो इन तरीकों से करें दूर

Next Post

जानिए फलों और सब्जियों के छिलकों के कमाल के उपयोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Chocolate Mousse
खाना-खजाना

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को करना है इंप्रेस, घर पर बनाएं ये डिश

09/02/2026
chocolate gulab jamun
खाना-खजाना

इस डिश का नाम सुनते ही मुंह में आ आता है पानी, हर कोई है इसका फैन

09/02/2026
Bhang Kheer
Main Slider

महाशिवरात्री पर भोलेनाथ को लगाएं भांग की खीर का भोग

09/02/2026
toxic chocolate
Main Slider

Chocolate Day पर अपने पार्टनर को दें ये गिफ्ट्स, रिश्तों में घुल जाएगी मिठास

09/02/2026
badam halwa
खाना-खजाना

आज मीठे में ले बादाम के हलवे का आनंद

09/02/2026
Next Post

जानिए फलों और सब्जियों के छिलकों के कमाल के उपयोग

यह भी पढ़ें

Har Ghar Swachhta Har Ghar Hariyali

15 जुलाई से ‘हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली’ अभियान: अनुज कुमार झा

13/07/2024
rashmi desai

BB 15: रश्मि देसाई की घर में होगी एंट्री, घरवालों को देंगी खास स्पेशल

26/11/2021
cm yogi

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी ने रखी गर्भ गृह की आधारशिला

01/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version