• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जबरदस्त मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1027 अंक उछला

Writer D by Writer D
17/03/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार (share market) ने आज लगातार दूसरे दिन जबरदस्त मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। माना जा रहा है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके दुनिया भर के शेयर बाजारों में उत्साह का माहौल बना दिया है, जिसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार भी शानदार मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद पहले सत्र के कारोबार में शेयर बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 803.63 अंक की मजबूती के साथ 57,620.28 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत में कुछ देर तक बाजार में बिकवाली का दबाव बना, जिसके कारण सेंसेक्स गिरकर 57,518.06 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन शुरुआती बीस मिनट के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बाजार में चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी, जिसके कारण सेंसेक्स भी पूरी गति के साथ कुलांचे भरते हुए ऊपर की ओर चढ़ने लगा। चौतरफा हो रही खरीदारी के सपोर्ट से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,027.96 अंक की मजबूती के साथ 57,844.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में भी आई तेजी

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण आज 227.55 अंक की मजबूती के साथ 17,202.90 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में मामूली बिकवाली का सामना करने के बाद निफ्टी को भी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से की जा रही चौतरफा खरीदारी का फायदा मिला। इस खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी ने भी छलांग लगाना शुरू कर दिया। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी भी सुबह 10:15 बजे 291.25 अंक की मजबूती के साथ 17,266.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, रिकवरी के बाद बाजार में गिरावट

मजबूत ग्लोबल संकेतों की वजह से उत्साहित भारतीय शेयर बाजार ने आज प्री ओपनिंग सेशन में भी पूरे उत्साह के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 764.62 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,581.27 अंक के स्तर पर था।

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,223 अंक चढ़ा

वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 220 अंक यानी 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,195.35.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 1,039.80 अंक की जोरदार तेजी के साथ 56,816.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 312.35 अंक की छलांग लगाकर 16,975.35 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic shareniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market update
Previous Post

कानपुर SP के खिलाफ जारी हुआ वारंट, जानें पूरा मामला

Next Post

फिर दिखा योगी 2.0 का खौफ, ‘अपराध नहीं करूंगा’ पर्चे लेकर थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Next Post

फिर दिखा योगी 2.0 का खौफ, 'अपराध नहीं करूंगा' पर्चे लेकर थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

16 अगस्त राशिफल: इन जातकों की आज ऑफिस में होगी तारीफ, इनका यात्रा में गुजरेगा दिन

16/08/2022
Missing Girl

लापता बालिका का मिला शव, एक गिरफ्तार

23/02/2024
CM Nayab Singh

हरियाणा के हीरो बने नायब सैनी, जानिए कितनी है नेटवर्थ

08/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version