• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल निशान पर पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स भी फिसला

Writer D by Writer D
10/08/2022
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एक दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को खुले घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का रुख है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। लेकिन कुछ देर के कारोबार में ही दोनों सूचकांक बिकवाली के दबाव की वजह से गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि बाद में घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के कारण बाजार काफी हद तक रिकवर करने में भी सफल रहा।

शुरुआती कारोबार (Share Market) में आईटी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी का रुख बना हुआ है। इस सेक्टर में ओवरऑल 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह मेटल और पावर सेक्टर के शेयरों में भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अभी तक के कारोबार में दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया, यूपीएल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और आयशर मोटर्स के शेयरों में खरीदारी के समर्थन से मजबूती बनी हुई थी। दूसरी ओर एनटीपीसी, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी और विप्रो के शेयरों में बिकवाली के दबाव की वजह से कमजोरी नजर आ रही थी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 124.27 अंक की मजबूती के साथ 58,977.34 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होने के 10 मिनट बाद ही बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स भी फिसलते हुए नीचे गिरने लगा। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 269.71 अंक की गिरावट के साथ 58,583.36 अंक तक पहुंच गया।

इस गिरावट के बाद अगले 15 मिनट के कारोबार में शेयर बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स को रिकवरी करने में काफी मदद मिली। लगातार हो रही खरीद के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 0.10 अंक की गिरावट के साथ 58,852.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

स्टार्टअप से दौड़ेगी निवेश और रोजगार की गाड़ी

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 41 अंक की बढ़त के साथ 17,566.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में हुए तेज उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी भी बिकवाली के दबाव में तेजी से नीचे लुढ़कने लगा। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे तक ये सूचकांक 82.30 अंक की गिरावट के साथ 17,442.80 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इस गिरावट के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार (Share Market) में मोर्चा संभाल लिया और तेज खरीदारी शुरू कर दी। खरीदारी के इस सपोर्ट से निफ्टी अगले 15 मिनट में ही काफी हद तक रिकवर करने में सफल रहा। शेयर बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी सिर्फ 2 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 17,523.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

TRF का खूंखार आतंकी लतीफ राथर सहित तीन को सुरक्षाबलों ने घेरा, एंकाउंटर जारी

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने आज सपाट शुरुआत ही की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 30.78 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,863.99 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 7.90 अंक यानी 0.04 प्रतिशत चढ़कर 17,533 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 465.14 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,853.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 127.10 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,525.10 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

TRF का खूंखार आतंकी लतीफ राथर सहित तीन को सुरक्षाबलों ने घेरा, एंकाउंटर जारी

Next Post

अब कोविशील्ड, कोवैक्सीन लगवा चुके वयस्कों को लगेगी कॉर्बेवैक्स की बूस्टर डोज़

Writer D

Writer D

Related Posts

Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Share Market
Business

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी तेजी

26/05/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक हुई तेज, चांदी में नहीं हुआ कोई बदलाव

26/05/2026
Petrol
Business

चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

25/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

22/05/2026
Next Post
Corbevax

अब कोविशील्ड, कोवैक्सीन लगवा चुके वयस्कों को लगेगी कॉर्बेवैक्स की बूस्टर डोज़

यह भी पढ़ें

बंगाल में दो दिन बंद रहेगा सचिवालय

बंगाल : राज्य सचिवालय में सैनिटाइजेशन के चलते दो दिन बंद रहेगा ऑफिस

07/10/2020
DM Savin Bansal

सीएम की अवधारणा तहत हमारे जन अस्पताल होने हैं ‘‘ए’’ क्लास: जिलाधिकारी

08/05/2025
Four children drowned in the pond

होली का रंग खेलने के बाद नहर में नहाते समय दो युवक डूबे

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version