• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Writer D by Writer D
08/07/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज सप्ताह के पहले दिन ही शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर के लिए शेयर बाजार खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में भी पहुंचा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। दिन के पहले सत्र का कारोबार होने के बाद दोपहर 12.30 बजे सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत और निफ्टी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले सत्र के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा मोटर्स, आईटीसी, नेस्ले और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 1.89 प्रतिशतसे लेकर 0.89 प्रतिशतकी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाइटन कंपनी, डिवीज लेबोरेट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स के शेयर 4.22 प्रतिशतसे लेकर 1.06 प्रतिशतकी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,305 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,119 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,186 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 81.60 अंक की गिरावट के साथ 79,915 अंक के स्तर पर खुला हुआ। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक हरे निशान में 80,022.38 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक में दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया‌। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले सत्र का कारोबार होने के बाद दोपहर 12:30 बजे सेंसेक्स 236.94 अंक की कमजोरी के साथ 79,759.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अमरनाथ यात्रा फिर हुई बहाल, 22,600 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 5.60 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,329.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक उछल कर 24,338.85 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच दिन के पहले सत्र का कारोबार होने के बाद दोपहर 12:30बजे निफ्टी 65.90 अंक की गिरावट के साथ 24,257.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 53.07 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,996.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 21.70 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,323.85 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

सामंथा रुथ प्रभु और डॉक्टर के ट्विटर वॉर में हुईं ग्रैमी अवॉर्ड सिंगर की एंट्री, एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी

Next Post

यूपी में चार आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली तैनाती

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
Transfer

यूपी में चार आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली तैनाती

यह भी पढ़ें

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Allu Arjun

‘पीड़ित परिवार की करूंगा हर संभव मदद…’, जेल से बाहर आए ‘पुष्पा’

14/12/2024
Ujjwala Yojana

प्रदेश की करोड़ों माताओं और बहनों को योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट

14/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version