• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… अचानक हरा हो गया यहां का आसमान, लोगों में फैली दहशत

Writer D by Writer D
09/07/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Green

sky turned green

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन। कुदरत भी कभी कभी ऐसा कुछ करती है लोग अचंभित हो जाते है। जैसे आसमान के बादल कभी ऐसा रूप धर लेते हैं कि लोग डर जाते हैं, तो कभी आसमान के बदलते रंग लोगों में खौफ़ लाते हैं। हाल ही में अमेरिका के दक्षिण डकोटा (South Dakota) के सिओक्स फॉल्स (Sioux Falls) में आसमान का रंग (Green) अचानक हरे रंग का हो गया। आसमान का ये रंग बेहद डरावना था, जैसे किसी छाया ने शहर को घेर लिया हो।

आसमान के रंग को देखकर लोग डर गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को तो लगा कि ये किसी आने वाले खतरे का संकेत है।

लेकिन जानकारों की मानें, तो यह डरावना दिखने वाला आसमान पूरी तरह से प्राकृतिक है। हालांकि यह एक दुर्लभ घटना है। आसमान का हरा रंग बर्फ से बिखरी हुई रोशनी की वजह से हुआ है।

दुर्लभ लेकिन प्राकृतिक है बादलों का रंग बदलना

NWS के मौसम विज्ञानी कोरी मार्टिन (Cory Martin) ने समझाया कि तूफानों में पानी या बर्फ के ऐसे कण जिनमें पर्याप्त गहराई और पानी की मात्रा होती है, वे खास तौर पर नीली रोशनी बिखेरते हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सिओक्स फॉल्स से उन्हें उनके परिवार से हरे आसमान (Green Sky) की तस्वीरें मिली हैं, जो अविश्वसनीय हैं। उन्होंने इस हरे आसमान की जानकारी देने के लिए एक इन्फोग्राफिक बनाया था, जिसे उन्होंने शेयर किया।

जब आंधी तूफान आता है, तो तूफानी बादलों में पानी या बर्फ के ऐसे कण जिनमें पर्याप्त गहराई और पानी की मात्रा होती है, वे खास तौर पर नीली रोशनी बिखेरते हैं। आसमान में फैली हुई लाल रोशनी के साथ जब नीली रोशनी मिलती है, तो रोशनी हरे रंग की दिखने लगती है। बादल के अंदर जब बहुत सारा पानी या बर्फ होती है, तभी यह रंग बनता है।

Sri Lanka Crisis: पहले राष्ट्रपति भागे, अब प्रधानमंत्री ने भी दिया इस्तीफा

मार्टिन का कहना है कि अगर आसमान का रंग इस तरह का हो जाए, तो यह संकेत है कि आंधी-तूफान में बहुत ज्यादा ओलावृष्टि की संभावना है।

दो महीने पहले चीन के झोउशान शहर का आसमान सुर्ख लाल रंग का हो गया था। उसके पीछे भी यही वजह थी।

Tags: # world newsamerica Newsintrnational news
Previous Post

Sri Lanka Crisis: पहले राष्ट्रपति भागे, अब प्रधानमंत्री ने भी दिया इस्तीफा

Next Post

ताश के पत्तों की तरह ढह गई तीन मंज़िला इमारत, कोई हताहत नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Shani Trayodashi
Main Slider

कुंडली में है शनि की ढैय्या का प्रभाव, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

24/06/2026
Beetroot Barfi
Main Slider

इस के स्वाद पर हर कोई फिदा, नोट करें ये टेस्टी रेसिपी

24/06/2026
Ice
Main Slider

बर्फ के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

24/06/2026
newborn
Main Slider

इस तरह से करें अपने लाडले की देखभाल

24/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Next Post
building collapsed

ताश के पत्तों की तरह ढह गई तीन मंज़िला इमारत, कोई हताहत नहीं

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

एक हफ्ते से लापता अधेड़ का रेलवे ट्रैक के किनारे तालाब में मिला शव

02/10/2021
Mulayam Singh

‘नेताजी’ का अंतिम संस्कार आज सैफई में, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

11/10/2022
Sheikh Abdul Aziz

सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ़्ती शेख अब्दुल अजीज का निधन, 26 साल से संभाल रहे थे जिम्मेदारी

23/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version