• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी जोरदार टक्कर, 25 फीट दूर गिरे

Writer D by Writer D
30/11/2021
in Main Slider, पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के खरड़ में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों लोग 25 फीट दूर जाकर गिरे। इसके बाद तेज रफ्तार कार स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराकर करीब 10 फीट हवा में उछलती हुई सड़क पार जा गिरी। यह भीषण हादसा CCTV में कैद हो गया है। हादसे में चार की मौत हुई है और कई घायल हैं।

खरड़-लुधियाना हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मरने वालों में दो राहगीर और दो कार सवार शामिल हैं। रविवार दोपहर 2.30 बजे CCTV में कैद यह हादसा रोंगटे खड़े करने वाला है। एक तेज रफ्तार वरना कार खरड़ से लुधियाना की ओर जा रही थी। कार यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। कार हाईवे के बीच लगे स्ट्रीट लाइट का पोल तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। करीब 12 बार पलटी खाते हुई दूर जाकर गिरी। कार फुटओवर ब्रिज से भी टकराई।

हाईवे क्रॉस करने के लिए डिवाइडर के बीच खड़े गांव घडुओ निवासी सुरिन्दर सिंह छिंदा और जमील खान ने बेकाबू कार को देख लिया था। मौत को अपनी तरफ आता देख दोनों सड़क से कुछ पीछे भी हटे, लेकिन कार उनको उड़ाते हुए निकल गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जिन चार व्यक्तियों की मौत हुई, उनमें दो कार सवार थे।

CCTV में दिख रहा है कि जहां हादसा हुआ, वहां रोड किनारे एक युवक बाइक लिए खड़ा है। कार डिवाइडर तोड़ते हुए दो युवकों को उड़ाती हुई निकली तो मलबा बाइक सवार को लगता है। वह बाइक समेत गिर जाता है। फिर तुरंत ही बाइक छोड़कर मौके से भाग लेता है। हालांकि, इस दौरान लोग हादसे में घायलों को बचाने के लिए दौड़ते हैं। बाइक सवार के हाव भाव से साफ लग रहा है कि वह हादसे से बुरी तरह भयभीत हुआ है।

कार में पांच युवक सवार थे। कार चालक संजीत कुमार के अलावा विक्रमजीत, राहुल यादव और अंकुश भी जख्मी हुए। इनमें से संजीत की मौके पर ही मौत हो गई। विक्रमजीत को सिविल अस्पताल खरड़ से सेक्टर-16 अस्पताल चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर उसे भी डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त हुई कार शराब की बोतलें भी मिली हैं।

‘पंगा गर्ल’ को मिली धमकी, बोली- सोनिया गांधी को याद दिला दूं की उनकी सास…..

ऑटो स्टैंड पर मौजूद ऑटो चालक हरबंस सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर से आ रही तेज रफ्तार कार ब्रिज से सर्विस रोड की ओर टर्न लेते समय हाईवे पर बेकाबू हो गई थी। इसके बाद कार डिवाइडर के साथ टकरा गई। इस दौरान सुरिंदर सिंह और जमील खान भी इसकी चपेट में आ गए। दोनों ऑटो चलाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त कार करीब 10 फीट हवा में उड़ते हुए स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराई।

Tags: accident newsantional newscar accidentPunjab News
Previous Post

‘पंगा गर्ल’ को मिली धमकी, बोली- सोनिया गांधी को याद दिला दूं की उनकी सास…..

Next Post

पहले देश में बम फटते थे, आज आतंकी पाकिस्तान से बाहर नहीं निकलते : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Next Post

पहले देश में बम फटते थे, आज आतंकी पाकिस्तान से बाहर नहीं निकलते : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

CM Yogi

गुणवत्ता, विश्वास व वैश्विक मानकों पर खरा उतरे यूपी का आमः मुख्यमंत्री

03/07/2026
बस ने कुचला

दिल्ली : अनियंत्रित क्लस्टर बस ने सात लोगों को कुचला, तीन की मौत

25/09/2020
Transfer

यूपी में तीन आईएएस अफसर हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट

14/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version