• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 405 अंकों की छलांग

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद इस सप्ताह भी बाजार में करेक्शन होने की आशंका जताई गई थी। इसके बावजूद शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख दिखा रहा है।

आज कारोबार की सपाट शुरुआत के बाद शेयर बाजार ने तेज रफ्तार पकड़ ली है और करीब 10 बजे तक के कारोबार में लगातार ऊपर चढ़ता हुआ ही नजर आ रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच 30.85 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 60 हजार,997.90 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और जमकर खरीदारी शुरू कर दी। इस कारण सेंसेक्स कुलांचे भरते हुए आगे बढ़ने लगा। शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 383.44 अंक की छलांग लगाकर 61हजार ,350.49 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इस स्तर पर बाजार में हल्की बिकवाली भी हुई, जिसके कारण ये सूचकांक भी करीब 150 अंक गिरकर 61 हजार ,201 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद दोबारा शुरू हुई खरीदारी ने सेंसेक्स में तेजी का रुख बना दिया। इससे ये सूचकांक एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ने लगा। बाजार में हो रही चौतरफा खरीदारी के बीच सुबह 10 बजे सेंसेक्स 405.95 अंक की मजबूती के साथ 61 हजार,373 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के (निफ्टी) में भी आज के कारोबार की शुरुआत 29.10 अंक की मामूली बढ़त के साथ 18 हजार,154.50 अंक के स्तर से की। कारोबार की शुरुआत में निफ्टी को भी बाजार में हो रही चौतरफा खरीदारी का पूरा सपोर्ट मिला, जिसके कारण ये सूचकांक करीब 125 अंक की छलांग के साथ 18 हजार, 251.10 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई हाजरी, देश के कल्याण की कामना की

इस स्तर पर पहुंचने के बाद मामूली मुनाफावसूली के कारण निफ्टी में करीब 30 अंकों की गिरावट भी आई, लेकिन दोबारा शुरू हुई खरीदारी ने निफ्टी को एक बार फिर ऊंचाई का रास्ता दिखा दिया। शेयर बाजार में लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे निफ्टी 131.60 अंक की मजबूती के साथ 18 हजार,257 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 145.43 अंक की मजबूती के साथ 60 हजार ,967.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 10.50 अंक की बढ़त के साथ 18 हजार,125.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

आज मंगलवार को प्री ओपनिंग सेशन में मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने फ्लैट शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 55.81 अंक की उछाल और 0.09 फीसदी की मजबूती के साथ 61 हजार,022.86 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.03 फीसदी की तेजी और 6.35 अंक की छलांग के साथ 18 हजार,120.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई हाजरी, देश के कल्याण की कामना की

Next Post

कलयुगी पिता ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, तीन गुना उम्र के अधेड़ से तय की शादी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
child marriage

कलयुगी पिता ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, तीन गुना उम्र के अधेड़ से तय की शादी

यह भी पढ़ें

पीओके की दो लड़कियां गलती से जम्मू-कश्मीर की पुंछ सीमा में किया प्रवेश

06/12/2020

मेरा बेटा नेता नहीं बनेगा तो क्या भैंस चरायेगा : लालू प्रसाद

14/11/2020
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना

पूर्व CBI ऑफिसर राकेश अस्थाना बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

28/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version