• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान जोरदार गिरावट का सामना करने के बाद भारतीय शेयर बाजार ने इस हफ्ते के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की है।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अच्छी ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं। बढ़त के साथ कारोबार शुरू करने के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव भी बनता रहा, लेकिन शेयर बाजार बिकवाली से बेपरवाह होकर कारोबार करता रहा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज सुबह 270.55 अंक की मजबूती के साथ 59,577.48 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ मिनट बाद ही शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली शुरू हो गई। जिसके कारण सेंसेक्स ओपनिंग लेवल से 158.06 अंक लुढ़क कर 59 हजार,419.42 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इसके बाद बाजार में खरीदारी का दौर शुरू हो गया।

खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स सुबह 10 बजे 59 हजार,830.31 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर बाजार में मुनाफा वसूली होती नजर आई, जिसकी वजह से सेंसेक्स में गिरावट का रुख बनता नजर आया। आज एक घंटे का कारोबार होने के बाद बाजार में जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 309.10 अंक की मजबूती के साथ 59 हजार,616.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

दिवाली से पहले आम आदमी की जेब में लगी आग, गैस सिलेंडर हुआ महंगा

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के निफ्टी ने आज 111.50 अंक की छलांग के साथ 17 हजार,783.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही जबरदस्त खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी 50.45 अंक की उछाल लेकर 17 हजार,835.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया हालांकि इसके बाद शुरू हुई बिकवाली ने निफ्टी को 17 हजार,697.10 अंक तक गिरा दिया। इस गिरावट के बाद शेयर बाजार में खरीदारी का रुख बना, जिसके कारण निफ्टी सुबह 10 बजे उछलकर 17 हजार,800 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इस ऊंचाई पर बाजार में एक बार फिर बिकवाली शुरू हुई, जिसके कारण निफ्टी में भी गिरावट का रुख बन गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच आज शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 90.80 अंक की मजबूती के साथ 17 हजार,762.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानें आज के रेट

इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 677.77 अंक की कमजोरी के साथ 59 हजार, 306.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 185.60 अंक की गिरावट के साथ 17,671.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 217.56 अंक की उछाल और 0.34 फीसदी की मजबूती के साथ 59 हजार,506.19 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.49 फीसदी की तेजी और 87.15 अंक की छलांग के साथ 17 हजार ,781.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

UP: दुष्कर्म पीड़िता का शव पेड़ से लटका मिला, अखिलेश का BJP पर हमला

Next Post

धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, त्रिपुष्कर योग में होगा तिगुना लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post

धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, त्रिपुष्कर योग में होगा तिगुना लाभ

यह भी पढ़ें

Twin Towers

1,2,3, बूम…, पलक झपकते ही मिट्टी में मिल गए करप्शन के Twin Towers, Video

28/08/2022
cm dhami-PM Modi

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026

काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद मची भगदड़, कई लोग घायल

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version