• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने की तेज शुरुआत

Writer D by Writer D
21/09/2021
in Business, Main Slider, ख़ास खबर
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोमवार को भारी नुकसान का सामना करने के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की है। कारोबार शुरू होने के बाद से लेकर अभीतक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक खरीदारी के बल पर हरे निशान में बने हुए हैं। हालांकि बाजार में खरीदारी के साथ ही बिकवाली का जोर लगातार बना हुआ है, जिसकी वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक कभी ऊपर तो कभी नीचे की गति बनाए हुए हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 139.13 अंक की मजबूती के साथ 58,630.06 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से 10 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 140 अंक का गोता लगाकर लाल निशान में 58,488.71 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

लेकिन इस स्तर पर शेयर बाजार को खरीदारी का सपोर्ट मिलने लगा, जिसके कारण कुछ ही मिनट में सेंसेक्स वापस हरे निशान में पहुंचकर कारोबार करने लगा। इस तेजी के बल पर ही सेंसेक्स ने छलांग लगाकर 58,713 अंत के स्तर को छू लिया। बाजार में हो रही लगातार खरीद बिक्री के बीच सेंसेक्स में गोता लगाने और फिर छलांग लगाने का क्रम जारी है। इस खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे सेंसेक्स 134.26 अंक की मजबूती के साथ 58,625.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

CM योगी ने महंत नरेंद्र गिरि को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी आज 53.60 अंक की मजबूती के साथ 17,450.50 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होने के बाद पहले 2 मिनट के अंदर ही निफ्टी ने 30.60 अंक की छलांग लगाई और 17,481.10 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली ने निफ्टी को आज के टॉप लेवल से 90.55 अंक नीचे लुढ़का दिया। जिसके कारण निफ्टी कुछ मिनट के लिए लाल निशान में 17,390.55 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद शुरू हुई लिवाली ने निफ्टी को तुरंत ही वापस हरे निशान में पहुंचा दिया और ये सूचकांक 17,470 अंक के सम्मानजनक स्तर पर पहुंचकर कारोबार करने लगा। हालांकि इस स्तर पर भी लगातार खरीदारी और बिकवाली जारी है। जिसके कारण निफ्टी में ऊपर नीचे की गति बनी हुई है। खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे निफ्टी 35.65 अंक की मजबूती के साथ 17,432.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभीतक के कारोबार में रियल्टी सेक्टर, मेटल, फार्मा, एनर्जी, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर में लिवाली के बल पर मजबूती बनी हुई है। दूसरी ओर ऑटो सेक्टर, बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विसेज सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। जिसकी वजह से फिलहाल निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 2.50 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.36 फीसदी, एनर्जी इंडेक्स 0.16 फीसदी और आईटी इंडेक्स 0.15 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.30 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.92 फीसदी, प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.52 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 0.33 फीसदी और मीडिया इंडेक्स 0.17 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बीएसई में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर अभी तक के कारोबार में बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, वहीं 8 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अभी तक कुल 2,243 शेयरों में कारोबार हुआ है। जिनमें से 1,051 शेयर मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, वहीं 1,094 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जबकि 98 शेयरों के दाम में अभी तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी कल सोमवार को सेंसेक्स 524.96 अंक की कमजोरी के साथ 58,490.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 188.25 अंक की मंदी के साथ 17,396.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 3.27 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 0.003 फीसदी की तेजी के साथ 58,494 अंक के स्तर पर था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 56.10 अंक चढ़कर 17,453 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbizbombay stock exchangeBSE NSE SensexBusinessBusiness biz business hindi newsbusiness news on shares and dividendsindian stockLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsniftynse indianse livesensex today indiaShare Marketshare market in hindiShare Market Liveshare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsStock Market Livestock market news nse niftystock market news today
Previous Post

CM योगी ने महंत नरेंद्र गिरि को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति

Next Post

बाघंबरी मठ में भावुक हुए सीएम योगी, बोले- एक-एक घटना का होगा पर्दाफाश

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Next Post

बाघंबरी मठ में भावुक हुए सीएम योगी, बोले- एक-एक घटना का होगा पर्दाफाश

यह भी पढ़ें

Gaganyaan Mission

गगनयान मिशन में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नामों का हुआ खुलासा, पीएम मोदी ने किया सम्मानित

27/02/2024

IPL 2022: ईशान के विस्फोटक अर्धशतक से मुंबई का मजबूत स्कोर

27/03/2022
attacked

स्वास्थ्यकर्मी ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

17/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version