• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान महापंचायत की सफलता ने साबित किया, यूपी में तय है बदलाव : संजय सिंह

Writer D by Writer D
02/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
sanjay singh

sanjay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में महापंचायत की सफलता से गदगद आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि महापंचायत की सफलता ने यह साबित किया है कि प्रदेश में बदलाव तय है। किसान हो या नौजवान, हर कोई प्रदेश से योगी और केंद्र से मोदी सरकार को हटाने के लिए कमर कस चुका है।

श्री सिंह ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की महापंचायत ने किसानों समेत आप कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। तीनों काले कानून वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलित किसानों की आवाज में आवाज मिलाने आए केजरीवाल को सुनने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से लोग पहुंचे।

अंग्रेजों से भी ज्यादा जनता का उत्पीड़न करने पर उतारू सरकार के खिलाफ पूरा प्रदेश केजरीवाल के नेतृत्व में एकजुट हो चुका है। संजय सिंह ने महापंचायत में आने वाले सभी खाप पंचायत नेताओं और हजारों की संख्या में आये सभी किसानों का आभार जातया।

जुगल किशोर ज्वैलर्स में चोरी का खुलासा, करोड़ों के जेवरात समेत तीन गिरफ्तार

उन्होने कहा “ योगी सरकार के 4 साल में गन्ने का मूल्य एक रुपये भी नहीं बढ़ा और मोदी जी किसानों की आय दोगुनी करने की बातें करते हैं। इस बीच पेट्रोल-डीजल के दाम कहां से कहां पहुंच चुके हैं, लेकिन किसानों के गन्ने की कीमत नहीं बढ़ सकी। किसान परेशान हैं। ऊपर से सरकार उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज करके और परेशान कर रही है। जिन तीनों काले कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलित हैं वो सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए काला कानून है। इसमें की गई कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की व्यवस्था से किसान अपने खेत में ही गुलाम बनकर रह जाएगा। असीमित भंडारण की व्यवस्था के प्राविधान से बड़े व्यापारी किसानों की उपज सस्ती कीमत पर खरीद कर बाद में महंगे दामों पर बेचेंगे। इससे महंगाई और बढ़ेगी। ”

राज्यसभा सांसद ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसानों का आंदोलन देश हित में है। आम आदमी पार्टी तन-मन-धन से किसानों की लड़ाई लड़ रही है। अरविंद केजरीवाल ने सिंघु बॉर्डर हो, टिकरी बॉर्डर हो या गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने से लेकर उनके लिए पानी, शौचालय, भोजन आदि की व्यवस्था में जो भी बन सका किया। हम लोगों ने संसद में तीनों काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई, मगर यह सरकार हमें सुनने के लिए तैयार नहीं है। इस आंदोलन में अब तक 200 किसान शहीद हो चुके हैं और हरियाणा के कृषि मंत्री किसानों की शहादत पर मजाक उड़ाते हैं, हंसते हैं। यह बेहद शर्म की बात है। यह भारतीय जनता पार्टी की सोच और मानसिकता का परिचय देता है।

Tags: Kisan MahapanchayatLucknow NewsSanjay Singhup news
Previous Post

प्रदेश में बेरोजगारी दर देश में सबसे अधिक : लल्लू

Next Post

देश की संस्कृति में संगीत की अमूल्य विरासत : आनंदीबेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
Next Post
anandiben

देश की संस्कृति में संगीत की अमूल्य विरासत : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

प्रभु श्री राम और धर्म अलग-अलग नहीं हो सकते, यह एक दूसरे के पूरक हैं : योगी

01/12/2021
Bribe

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी की एक और बड़ी कार्रवाई, रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार

14/05/2025
arrested

60 लाख की अफीम के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version