• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

500 से अधिक इंटरनेशनल बायर्स देखेंगे ‘मेड इन यूपी’ की ताकत

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा संस्करण योगी सरकार के विजन को देगा वैश्विक उड़ान

Writer D by Writer D
23/08/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UPITS

UPITS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध परंपरा, उद्यमिता और कारीगरों का हुनर अब वैश्विक मंच पर और अधिक चमकने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का आयोजन होने जा रहा है। यह मेगा शो न केवल प्रदेश की औद्योगिक शक्ति और सांस्कृतिक पहचान का परिचय देगा बल्कि दुनिया भर के निवेशकों और खरीदारों को मेड इन यूपी की ताकत भी दिखाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में करीब 80 देशों से 500 से अधिक बायर्स के आने की उम्मीद है। इनमें से अब तक 75 देशों के 340 से ज्यादा बायर्स ने आने की पुष्टि भी कर दी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी से वृद्धि की संभावना है। इस तरह UPITS प्रदेश के उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के दरवाजे खोलने वाला साबित होगा।

ओडीओपी और कारीगरों को मिलेगा वैश्विक मंच

योगी सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना पहले ही प्रदेश को अलग पहचान दिला चुकी है। UPITS में इन उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाकर इन्हें वैश्विक खरीदारों से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को फायदा होगा, बल्कि निर्यात और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आयोजित यह शो उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय व्यापार का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य प्रदेश को निर्यात के मामले में शीर्ष पायदान पर ले जाना और निवेश आकर्षित करना है। सरकार चाहती है कि यूपी के हर जिले का हुनर वैश्विक बाजारों तक पहुंचे और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान दे।

9 रीजंस से आएंगे इंटरनेशनल बायर्स

दुनिया के 9 प्रमुख रीजंस से इंटरनेशनल बायर्स का आगमन इस आयोजन को और खास बना रहा है। यूरोप और सीआईएस रीजंस से कुल 110 बायर्स के आने की संभावना है, जिनमें से 88 बायर्स (18 यूरोपीय और 6 सीआईएस देशों से) ने पहले ही सहमति दे दी है। वेस्ट एशिया (WANA) से 100 बायर्स का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 12 देशों के 76 बायर्स अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर चुके हैं। इसी तरह साउथ ईस्ट एशिया (SEA) से 80 बायर्स की उम्मीद है, जिनमें से 5 देशों के 10 बायर्स अब तक पुष्टि कर चुके हैं। साउथ एशिया (SA) रीजंस से 50 में से 30 बायर्स (3 देशों से) आने वाले हैं। वहीं, लैटिन अमेरिकी देशों से 50 बायर्स की संभावना है, जिनमें से 6 देशों के 27 बायर्स ने सहमति दी है। ओशनिया से 30 बायर्स का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 2 देशों के 3 बायर्स ने अपनी पुष्टि कर दी है।

नॉर्थ अमेरिका से 30 बायर्स की उम्मीद है और इनमें से 3 देशों के 9 बायर्स आने को तैयार हैं। अफ्रीका रीजंस से 50 बायर्स का लक्ष्य है, जिनमें 11 देशों के 38 बायर्स पहले ही सहमति दे चुके हैं। इसके अलावा, नाफ्टा रीजंस के 3 देशों से 11 बायर्स और ईस्ट अफ्रीका के 8 देशों से 50 बायर्स ने भी यूपीआईटीएस में भागीदारी के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई है। इस तरह यह आयोजन लगभग पूरी दुनिया की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला साबित हो रहा है।

17 प्रमुख सेक्टर्स में लगेगी प्रदर्शनी

इस मेगा इंटरनेशनल शो (UPITS) को खास बनाने के लिए 17 प्रमुख सेक्टर्स के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इन सेक्टर्स में उत्तर प्रदेश की विशेष पहचान बनाने वाले उत्पाद और ओडीओपी विशेष रूप से प्रदर्शित होंगे।

1. एग्रीकल्चर, हॉर्टीकल्चर, इरिगेशन

2. एनीमल हस्बैंड्री, फिशरीज एंड डेयरी

3. अपैरल्स एंड गारमेंट्स

4. आटोमोबाइल्स, ईवी, ऑटो कंपोनेंट्स

5. आयुर्वेदा, योगा, नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्धा एंड होम्योपैथी

6. इलेक्ट्रॉनिक्स

7. इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग

8. टॉयज एंड स्पोर्ट्स गुड्स

9. एफएमसीजी

10. फूड एंड बेवरेजेस

11. ग्लासवेयर

12. हैंडीक्रॉफ्ट्स, हैंडलूम्स

13. लेदर गुड्स

14. आईटी, आईटीईएस, सॉफ्टवेयर

15. फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल इक्विपमेंट

16. रिन्यूएबल एनर्जी

17. माइनिंग

Tags: exportGlobal BuyersGreater Noida ExpoHandicraftsInternational TradeMake in UPMSMEodopone district-one productUPITSUttar Pradesh International Trade ShowYogi Government
Previous Post

भारत के हृदय स्थल में स्थित एक उभरता हुआ औद्योगिक एवं निवेश गंतव्य है छत्तीसगढ़: विष्णुदेव

Next Post

इत्र की खुशबू और आध्यात्मिक सर्किट से महका उत्तर प्रदेश पर्यटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post
UP Tourism steals the spotlight at IATO Conference in Puri

इत्र की खुशबू और आध्यात्मिक सर्किट से महका उत्तर प्रदेश पर्यटन

यह भी पढ़ें

मायावती Mayawati

मायावती ने साधा नितीश पर निशाना, लोभ और बहकावे में फंसना मत

06/09/2020
Lallan Singh Encounter

दो SI समेत 7 हत्याओं का आरोपी लल्लन सिंह का खात्मा, STF ने किया ढेर

22/06/2026
hepatitis virus

हेपेटाइटिस की दवा लेने वालों को नहीं हुआ संक्रमण

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version